जयपुर का इतिहास
कच्छवाह वंश स्वयं को भगवान राम के पुत्र कुश का वंशज मानता है। इसलिए इन्हें सूर्यवंशी और ‘रघुकुल तिलक’ कहा जाता है। उनका आदर्श वाक्य है- ‘यतो धर्मस्य जयः’ (जहाँ धर्म है, वहीं विजय है)।
कच्छवाह वंश को कूर्म कुल का भी माना जाता है, इसलिए आमेर के कच्छवाहों को कूर्म कहा गया।
ढोला, जो नल-दमयंती कथा से प्रसिद्ध राजा नल का पुत्र था, कच्छवाह वंश में ही माना जाता है। सूर्यमल्ल मिश्रण के अनुसार कुश के वंशज ‘कुर्मी’ आगे चलकर कूर्मवंशी कहलाए।
राजा नल ने लगभग 826 ई. में नरवर की नींव रखी। नल के पुत्र का नाम ढोला / साल्हकुमार था।
नल की 21वीं पीढ़ी में (33वें शासक) सोढ़ा सिंह हुए, जिनके पुत्र तेजकरण दुल्हेराय थे। दुल्हेराय का विवाह दौसा-रालपंसी चौहान सुजान कँवर से हुआ।
नोट
मेवाड़ महाराणाओं को 'हिन्दुआ सूरज' कहा जाता है तथा उनका आदर्श वाक्य है- 'जो द्रढ़ राखै धर्म ताही राखै करतार'।
आमेर की कच्छवाह शाखा का संस्थापक सोढ़ा सिंह का पुत्र दुल्हेराय/तेजकरण (1137) था।
कच्छवाह प्रारम्भ से चौहानों के सामन्त थे फिर गुहिलों के (सिसोदिया, मेवाड़) तथा उसके पश्चात मुगलों के मनसबदार बन गए।
| क्रम | शासनकर्ता | काल |
|---|---|---|
| 1. | दुल्हेराय | 1137 ई. |
| 2. | कोकिलदेव | 1207 ई. |
| 3. | पृथ्वीराज | 1527 ई. |
| 4. | पूरणमल | 1533 ई. |
| 5. | रत्नसिंह | 1536–1547 ई. |
| 6. | भारमल | 1547–1573 ई. |
| 7. | भगवंत दास | 1573–1589 ई. |
| 8. | मानसिंह | 1589–1614 ई. |
| 9. | भावसिंह | 1614–1621 ई. |
| 10. | मिर्जा जयसिंह | 1621–1667 ई. |
| 11. | रामसिंह | 1667–1689 ई. |
| 12. | विशन सिंह | 1689–1700 ई. |
| 13. | सवाई जयसिंह | 1700–1743 ई. |
| 14. | ईश्वर सिंह | 1743–1750 ई. |
| 15. | माधोसिंह | 1750–1768 ई. |
| 16. | पृथ्वी सिंह | 1768–1778 ई. |
| 17. | सवाई प्रताप सिंह | 1778–1803 ई. |
| 18. | जगत सिंह | 1803–1818 ई. |
| 19. | जयसिंह - द्वितीय | 1818–1835 ई. |
| 20. | रामसिंह - द्वितीय | 1835–1880 ई. |
| 21. | माधोसिंह - द्वितीय | 1880–1922 ई. |
| 22. | मानसिंह | 1922–1956 ई. |
कच्छवाहों का पूर्व का इतिहास
ग्वालियर क्षेत्र का शासक ईसा सिंह था। पंडितों की सलाह पर उसने ग्वालियर अपने भानजे जैसिंह बड़गुर्जर को दान में दे दिया।
ईसा सिंह का पुत्र सोढ़ा देव और पौत्र दुल्हेराय आगे चलकर नरवर और बरेली क्षेत्र में आ गए। सोढ़ा देव की रानी जादमदे से दुल्हेराय का जन्म हुआ।
दुल्हेराय का विवाह पंचवारे के चौहानों की पुत्री सिलारसी से हुआ। विवाह के बाद जब दुल्हेराय अपने ससुराल पंचवारे में ठहरे हुए थे, तभी सोढ़ा देव का संदेश आया कि-
“यदि हमारे योग्य कोई क्षेत्र हो, तो बताना।”
इस पर चौहानों ने बताया कि दौसा ऐसा क्षेत्र है, जो आधा चौहानों और आधा बड़गुर्जरों के अधिकार में है। उन्होंने दुल्हेराय से कहा कि-
“आप चाहें तो बड़गुर्जरों वाला आधा क्षेत्र जीत सकते हैं।”
दुल्हेराय/तेजकरण
दुल्हेराय कच्छवाह वंश का संस्थापक/आविपुरूष/मूल पुरूष है। इसने 1137 ई. में बड़गुर्जरों से दौसा छीनकर अधिकार कर लिया। दुल्हेराय ने कच्छवाहों की प्रारम्भिक राजधानी दौसा को बनाई। दुल्हेराय ने मांझी पर आक्रमण किया, माँझी में मीणाओं से लड़ते हुए युद्ध में घायल हो गया।
तब देवी बुढ़वाय आई ने रण क्षेत्र सम्भाला। माता के आशीर्वाद से माँझी को जीतकर उसका नाम रामगढ़ कर दिया। रामगढ़ का पुराना नाम मांझी था। बुढ़वाय माता ने कहा आज से मुझे जमुवाय माता के नाम से पूजना। दुल्हेराय ने लालसोट (दौसा) के चौहान राजा रत्नहन्सी की पुत्री मारोनी से विवाह किया। इस प्रकार कच्छवाहों का हस्तक्ष् लालसोट क्षेत्र में हुआ। ये दुल्हेराय ग्वालियर/नरवर से था।
रामगढ़ में दुल्हेराय ने 'जमुवाय माता का मंदिर' बनवाया। जमुवाय माता कच्छवाहों की कुल दैवी है।
नोट
कच्छवाहों की आराध्य देवी-शिला माता।
दुल्हेराय ने गैटोर जटिया मीणा से, झोटवाड़ा झोटा मीणा से, खोह चान्दा मीणा से छीना।
दुल्हेराय प्रारम्भ में दौसा फिर राजधानी रामगढ़ (जयपुर) को बनाई। इसके बाद खोह को राजधानी बनाई। दुल्हेराय ग्वालियर के राजा की मदद करने के लिए गये थे। वहाँ घायल होने की वजह से इनकी मृत्यु हो गई।
कांकलजी
दुल्हेराय के बाद खोह गद्दी पर बैठे। इनके समय आमेर पर सुसावत मीणा का शासन था। इन्होनें इसे जीत लिया था।
कांकलजी का एक पुत्र घेलण उड़ीसा चला गया। वहां पर घेलण जी वंशज घेलणोत कच्छवाहा कहलाते है।
हणूतदेव जी
इनके समय अजमेर का चौहान शासक अर्णोराज था। अर्णोराज के समय गजनी के यामनी वंश के शासक शाहबुदीन ने अजमेर पर आक्रमण किया।
अर्णोराज ने तुर्को को हराया। जिस स्थान पर युद्ध हुआ वहां आनासागर झील बनवाई। इस युद्ध में हणूतदेव जी ने अर्णोराज की सहायता की थी।
राजा पजवन
पजवन राय जी का विवाह पृथ्वीराज चौहान के काका कान्ह जी की पुत्री के साथ हुआ।
इन्होंने 64 युद्ध जीते यह पृथ्वीराज चौहान के समकालीन बताये जाते हैं। पृथ्वीराज की महोबा विजय के बाद महोबा का प्रशासक पजवन को बनाया ये नागौर के भी प्रशासक रहे थे।
संयोगिता हरण के समय ये पृथ्वीराज के साथ थे। ये कन्नौज के पास जयचंद से युद्ध में लड़ते हुए मारे गये।
कोकिलदेव
कोकिल देव दुल्हेराय का पुत्र था। कोकिल देव ने भुट्टी मीणा या सुसावत मीणा से आमेर छीनकर 1207 में आमेर राजधानी बनाई। आमेर राजधानी 1727 ई. तक रहेगी।
कोकिल देव ने यादवों से मेड़ व बैराठ छीना। कोकिल देव ने आमेर में 'आम्बिकेश्वर महादेव मन्दिर' बनवाया। आम्बिकेश्वर महादेव कच्छवाहों के कुल देवता हैं।
नरू से कच्छवाहों की नरूका शाखा का जन्म हुआ। नरू के पुत्र शेखाजी के वंशज शेखावत कहलाए। शेखावतों ने शाहपुरा, खेतड़ी, बिसाऊ, व सीकर जागीरें प्राप्त की।
रामदेव
इसने आमेर में 'कदमी महल' बनवाया जहाँ आमेर के राजाओं का राजतिलक होता था। आमेर राजाओं का राजतिलक मीणा करते थे।
नोट
उदयपुर महाराणाओं के राजतिलक भील व राजतिलक "पानेडा" नामक स्थान पर होता था।
जोधपुर के राठौड़ राजाओं का राजतिलक मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित "श्रृंगार चौकी" स्थान पर होता था। (श्रृंगार चवरी चित्तौड़ दुर्ग में है) बीकानेर राजाओं के राजतिलक गोदारा जाट करते थे।
पृथ्वीराज कच्छवाह
पृथ्वीराज के पूर्व के शासक नाथ सम्प्रदाय के योगियों के शिष्य होते थे। पृथ्वीराज के गुरू योगी चर्तुनाथ जी थे। ये गलता में गालव ऋषि के आश्रम में रहते थे।
पृथ्वीराज की पत्नी अपूर्व देवी (बाला बाई) बीकानेर के राजा लूणकरण की पुत्री थी। इनके प्रभाव के कारण पृथ्वीराज वैष्णव मत का अनुयायी हो गया और रानी अपूर्वा देवी के गुरू कृष्ण दास पयहारी को गुरू बनाया।
पयहारी जी ने राजा को राम-सीता की मूर्ति दी। आमेर के राजा युद्ध या जूलूस में जाते थे तब सीता राम जी की सवारी आगे रहती थी।
1527 ई. के खानवा युद्ध में पृथ्वीराज कच्छवाह ने सांगा के सामन्त की हैसीयत से युद्ध में भाग लिया था।
पृथ्वीराज के प्रमुख पुत्रों में भीमदेव, पूर्णमल, सांगा, भारमल व रूपसिंह बैरागी थे।
पृथ्वीराज ने अपने बड़े पुत्र भीमदेव के स्थान पर पूर्णमल को उत्तराधिकारी बनाया, क्योंकि पूर्णमल की माता बाला बाई (बीकानेर लूणकरण की पुत्री) का उस पर प्रभाव था। भीमदेव ने 1533 ई. में पूरणमल को हटाकर सत्ता हथिया/प्राप्त कर ली।
1536 ई. में भीमदेव के बाद उसका पुत्र रतनसिंह शासक बना। रतनसिंह के चाचा सांगा ने बीकानेर शासक जेतसिंह के सहयोग से मौजमाबाद पर अधिकार करके सांगानेर की स्थापना की।
भारमल जो सांगा का छोटा भाई था, ने रतनसिंह के भाई आसकरण को राज्य दिलाने का प्रलोभन देकर आसकरण के हाथों रतनसिंह को जहर दिला दिया। आसकरण शासक तो बना किन्तु भारमल ने उसे हराकर आमेर राज्य पर अधिकार कर लिया।
राजा पूरणमलजी
पृथ्वीराज की मृत्यु के बाद शासक बने। पृथ्वीराज के बड़े पुत्र भीम सिंह के स्थान पर पूरणमल को राज गद्दी पर बैठाया गया।
हूमायूँ के भाई हिन्दाल ने आमेर क्षेत्र पर आक्रमण कर दिया था। पूरणमलजी मुगलों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुये।
राजा भीमसिंह
पृथ्वीराज का बड़ा पुत्र भीम सिंह अब राज गद्दी पर बैठा क्योंकि पूरणमल का पुत्र अल्पवयस्क था।
रतनसिंह
रतनसिंह नामक शासक ने शेरशाह की अधीनता स्वीकार की।
आसकरण
अपने भाई रतनसिंह को मारकर राज गद्दी पर बैठा। ये भीमसिंह का पुत्र था।
भारमल/बिहारीमल (1547 से 1573 ई.)
1556 ई. में मजनू खाँ ने भारमल की मुलाकात आगरा में अकबर से करवाई। वहा अकबर का हाथी बिगड़ गया भारमल ने उसे काबू किया।
इसी समय पूरणमल के पुत्र सूजा ने मेवात के सूबेदार सरफूद्दीन के साथ मिलकर आमेर पर 1558 ई. में आक्रमण कर दिया।
भारमल को पहाड़ों में जाकर छिपना पड़ा। 1561 ई. में एक बार पुनः आक्रमण कर भारमल के परिवार को भी बन्दी बनाया।
अकबर की अधीनता (20 जनवरी, 1562 ई.)
1562 ई. अकबर अजमेर के ख्वाजा साहब की दरगाह पर जियारत के लिये जा रहा था। दौसा के जागीरदार रूपसिंह बैरागी/चकताई खाँ ने भारमल व अकबर से मुलाकात की सांगानेर (जयपुर) में करवायी।
भारमल प्रथम राजपूत शासक था, जिसने सांगानेर में अकबर की अधीनता स्वीकार करके वैवाहिक संबंध का प्रस्ताव रखा।
जियारत से वापस आते समय भारमल के परिवार को जो मिर्जा के पास धरोहर के रूप में था वापस भारमल को सुपुर्द करने का आदेश दिया।
नोट
बीकानेर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की - कल्याणमल
जोधपुर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की - मोटा राजा उदयसिंह
जैसलमेर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की - हरराय भाटी।
मेवाड़ का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की - महाराणा अमरसिंह
बूँदी का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की - सुर्जन हाड़ा।
अकबर व जोधा का विवाह
अजमेर से वापस लौटते समय 6 फरवरी, 1562 में सांभर नामक स्थान पर भारमल की पुत्री हरखाबाई/जोधा बाई/शाही बाई व अकबर का विवाह हिन्दू व मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। हरखा बाई को जोधा बाई अथवा 'मरियम ऊजमानी' भी कहते हैं।
ये 1562 ई. में प्रथम मुगल-राजपूत विवाह था। अंतिम मुगल राजपूत विवाह 1715 ई. अजीतसिंह (जोधपुर) की पुत्री इन्द्रकंवरी का विवाह फर्रूखसियर बादशाह से हुआ था।
डॉ. जदुनाथ की पुस्तक 'ए हिस्ट्री ऑफ जयपुर' में सिर्फ भारमल की पुत्री लिखा है नाम नहीं लिखा। वी. ए. स्मिथ ने अपनी पुस्तक 'महान् मुगल अकबर' में भारमल की ज्येष्ठ पुत्री लिखा है।
डॉ. मथुरा लाल शर्मा की पुस्तक 'जयपुर राज्य का इतिहास' में ये विवाह का जिक्र नहीं करते। ये लिखते हैं कि सांभर में अकबर व भारमल की मुलाकात हुई।
बी. एल. पानगड़िया ने अपनी पुस्तक 'राजस्थान का इतिहास' में राजकुमारी का नाम 'हुरका' लिखा है जो अन्य कहीं भी नहीं मिलता। बीकानेर वंशवृक्ष में शाही बाई नाम लिखा हैं। 'अकबर नामा' व 'जहाँगीर नामा' में कहीं भी जोधाबाई का जिक्र नहीं है।
नोट
फतेहपुर सीकरी में अकबर ने जोधाबाई का महल बनवाया था जो फतेहपुर सीकरी का सबसे बड़ा महल है।
भारमल राजस्थान का प्रथम शासक व रियासत आमेर वंश कच्छवाह जिन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार की।
- सलीम (जहांगीर) इसी कच्छवाह राजकुमारी का पुत्र था। सलीम का जन्म 1569 ई. सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से हुआ इसलिए अकबर ने इसका नाम सलीम रखा जो आगे जहाँगीर नाम का बादशाह बना। अकबर इसे शेखू बाबा भी कहता था।
- भारमल के पुत्र भगवन्तदास तथा पौत्र मानसिंह अकबर की सेवा में चले गए थे।
- 1569 ई. में भारमल ने जयपुर में 'जामा मस्जिद' का निर्माण करवाया था। ध्यान रहे आगरा की जामा मस्जिद शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा ने बनवायी व दिल्ली की जामा मस्जिद शाहजहाँ ने बनवायी थी ये भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।
- 1570 ई. के नागौर दरबार के आयोजन में भारमल की मुख्य भूमिका थी। दरबार में भारमल की अच्छी प्रतिष्ठा थी अकबर उनसे सलाह लेने के साथ साथ राजधानी से बाहर जाते समय प्रशासन का दायित्व भारमल को ही दिया जाता था।
- भारमल को अकबर ने "अमीर उल उमरा" व 'राजा' की उपाधि दी व 5000 ई. का 'मनसबदार' बनाया। राजपूतों में प्रथम मनसबदार यही है।
नोट
मनसबदारी प्रथा :- मुगलों ने मंगोलों से ली थी मनसबदारी प्रथा 1575 ई. में अकबर के समय प्रारम्भ हुई। निम्नतम 10, अधिकतम 10,000 तक की मनसबदारी होती थी।
अकबर के अन्तिम समय में ये 12,000 हो गई थी। सलीम को 12,000 की मनसबदारी थी। शाहजहाँ के समय पुनः घटकर यह 9000 हो गई थी। राजस्थान का प्रथम मनसबदार भारमल था। जिसे 5,000 की मनसबदारी मिली मानसिंह राजस्थान का प्रथम मनसबदार है जिसे सर्वाधिक 7,000 की मनसबदारी मिली।
अकबर के दरबार में दो ही व्यक्ति मानसिंह व मिर्जा अजीज कोका थे जिन्हें 7,000 हजार की मनसबदारी थी। सर्वाधिक हिन्दू मनसबदार (33 प्रतिशत) औरंगजेब के समय थे। हिन्दुओं में सर्वाधिक मराठा थे। भारमल ने दौसा में 'लवाणा' कस्बा बसाया।
- 1572 ई. में अकबर गुजरात अभियान पर गया, तब आगरा में बादशाह ने शाही परिवार की जिम्मेदारी भारमल को सौंपकर जाता था।
- बंगाल से आये हुए अफगान आक्रमणकारियों को खदेड़कर भारमल ने अपना उत्तरदायित्व निभाया था। भारमल की मृत्यु 1573 ई. में हुई।
भगवन्तदास / भगवानदास (1573 से 1589 ई.)
बदायूँनी, बाँकीदास, नैणसी, फरीस्ता भगवानदास नाम लिखते हैं। अबुल फजल व सूर्यमल्ल मिश्रण भगवन्तदास लिखते हैं। आमेर का शिलालेख व वृन्दावन शिलालेख व कच्छवाह वंशावली में भगवन्त दास नाम मिलता हैं। अजमेर से वापस लौटते समय भगवन्तदास व मानसिंह ने अकबर से मुलाकात की व साथ में आगरा चले गये।
चित्तौड़ के तीसरे साके (1567-68) के समय भगवन्त दास अकबर के साथ था। वह महाराणा प्रताप को समझाने तीसरे अभियान (1573) के रूप में गए थे। 1583-89 ई. तक भगवन्तदास पंजाब का सूबेदार रहा। भगवन्तदास को भी 5000 का मनसबदार व सिपहसालार का पद मिला। ये दोनों पद पहली बार किसी व्यक्ति को मिले थे।
1585 ई. में भगवन्तदास ने अपनी पुत्री मानबाई मनभावती/ सुल्तानिशा का विवाह अपने भान्जे सलीम के साथ किया था, खुसरो इसी मानबाई का पुत्र था, जिसे सलीम के विद्रोह के समय अकबर ने भावी बादशाह बनाने की सोची।
1605-06 ई. में खुसरो ने जहाँगीर बादशाह के विरुद्ध विद्रोह किया, तथा सिक्खों के पाँचवे गुरू श्री अर्जुनदेव से बादशाह बनने का आशीर्वाद भी लिया था। मानसिंह ने खुसरो का पक्ष लिया था, इसलिए जहाँगीर मानसिंह से नाराज हो गया।
1582 से 89 ई. तक पंजाब का सूबेदार रहा, वहीं लाहौर में भगवन्तदास की मृत्यु हो गई। भगवन्तदास को भी 5,000 का मनसबदार बनाया गया।
अकबर का नवरत्न बीरबल पहले भगवंत दास के दरबार में था।
मानसिंह (1589 से 1614 ई.)
निजामुद्दीन, फरिस्ता व बदायूँनी मानसिंह के पिता का नाम भगवानदास लिखते हैं। जबकि अबुल फजल मानसिंह के पिता का नाम भगवन्त दास बताते हैं। जहाँगीर भगवानदास को मानसिंह का चाचा व भक्कूदास को उसका पिता बताते है।
मुहणोत नैणसी के अनुसार मानसिंह का जन्म 6 दिसम्बर 1550 ई. में मौजमाबाद (जयपुर) में हुआ था।
कुँवर मानसिंह व मुगल सेवा
मानसिंह 12 वर्ष की आयु में 1562 ई. में अकबर की सेवा में चला गया व मुगलों की सबसे लम्बी सेवा करने वाला शासक है (लगभग 55 वर्ष) दो बादशाह अकबर, जहाँगीर के साथ कार्य किया। मानसिंह की अकबर के साथ मुलाकात रतनपुर में हुई।
अकबर का सबसे विश्वासपात्र राजपूत सेनानायक। मुगलों की सबसे लम्बी सेवा करने वाला राजपूत मनसबदार (लगभग 55 वर्ष तक सेवा की व 67 युद्धों में भाग लिया) अकबर के नवरत्नों में से एक अकबर ने इसे 'फर्जन्द' (पुत्र) व 'मिर्जा राजा' की उपाधि दी।
प्रथम राजपूत मनसबदार जिसे उच्चतम सात हजार की मनसबदारी दी गई थी।
नोट
सरदार मिर्जा कोका अजीज भी अकबर के समय में 7000 हजारी मनसबदार था।
- 1568 से 69 ई. रणथम्भौर के अभियान में सर्वप्रथम मानसिंह अकबर के साथ गया, इस अभियान में पिता भगवन्तदास भी अकबर के साथ थे। उस समय रणथम्भौर सुर्जन हाड़ा के अधीन था। इसी समय सुर्जन हाड़ा से सन्धिवार्ता में सफलता मिली।
- 1572 ई. में गुजरात से ईडर की और जाने वाले शेरखाँ फलौदी के लड़के का अकबर के आदेश पर पीछा करके असवाब को लूटा - अप्रैल, 1573 ई. में मानसिंह ने डूंगरपुर के शासक आसकरण को हराया जिसने उनका विरोध किया था। इस समय रावल के दो भतीजे बाघा व दुर्गा वीरगति को प्राप्त हुए। यहां से कुँवर मानसिंह उदयपुर गये व महाराणा प्रताप से भेंट की।
- बिहार के दाउद खाँ ने विद्रोह किया मानसिंह इसे दबाने के लिए वहाँ गये इस समय अकबर भी उनके साथ था।
- 1574 ई. के बंगाल, बिहार, उड़ीसा के अभियान में मुगल सेना के साथ था।
मानसिंह व मेवाड़
1576 ई. में अकबर ने 5000 सैनिकों के साथ मेवाड़ भेजा। यहाँ हल्दीघाटी युद्ध में मानसिंह प्रताप को बंदी बनाने या उन्हें समाप्त करने में असफल रहा।
इस कारण अकबर मानसिंह से कुछ समय के लिए नाराज हो गया था व मानसिंह की मनसबदारी 5,000 कर दी थी।
मानसिंह व उत्तर पश्चिमी क्षेत्र
उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में अफगान, रोशनिया तथा मिर्जा हाकिम आदि ने इस क्षेत्र में विद्रोह कर दिया। अकबर ने स्थिति को सुधारने के लिए पंजाब क्षेत्र में विद्रोह दबाने के लिए युसुफ खाँ को भेजा। भगवन्तदास व कुंवर मानसिंह को भी विद्रोह दबाने के लिए भेजा। कुंवर मानसिंह ने कश्मीर बदख्शां, आदि उपद्रवों को दबाने में सफलता दिखाई।
इन सेवाओं से प्रसन्न होकर अकबर ने युसुफ खाँ के स्थान पर 1580 ई. में उत्तर पश्चिमी सीमांत में मानसिंह को नियुक्त किया। स्वतंत्र अधिकारी बनने के बाद मानसिंह अफगानों को बाहर खदेड़ना प्रारम्भ किया, मिर्जा हाकीम का सेनानायक शदमन अफगान ने निलव के दुर्ग पर आक्रमण किया, शदमन सूरजसिंह कच्छवाह द्वारा घायल हुआ व मृत्यु हो गई जिसमें अफगानों की हार हुई।
सेनानायक की मृत्यु का बदला लेने के लिए मिर्जा हाकिम ने पंजाब पर आक्रमण कर दिया, कुंवर मानसिंह को लाहौर के किले में घेर लिया, कुछ समय बाद मिर्जा हाकिम ने घेरा उठा लिया मानसिंह ने सिंधु नदी तक मिर्जा हाकिम का पीछा किया व वापस लाहौर आ गया। इस घटना से अकबर मानसिंह से खुश हुआ व मानसिंह को 5000 का मनसबदार बना दिया।
1580 से 86 ई. तक उतरी-पश्चिमी सीमान्त प्रान्तों में विद्रोह का दमन किया।
कुंवर मानसिंह व काबुल (1581 से 1587 ई.)
कुंवर मानसिंह 1581 से 87 ई. तक काबुल रहे। बादशाह अकबर ने मानसिंह की सेवाओं से प्रसन्न होकर सिंध प्रदेश का अधिकारी बना दिया था।
30 जुलाई, 1585 ई. में जब मिर्जा हाकिम की मृत्यु हुई तो उनके पुत्र अल्पवयस्क होने के कारण स्थानीय सामान्तों ने काबुल पर अधिकार कर लिया स्थिति का लाभ उठाने के लिए मानसिंह काबुल पहुँचा व आपसी फूट का लाभ उठाकर काबुल पर अधिकार कर लिया। काबुल जैसे क्षेत्र पर अधिकार करने के कारण अकबर ने मानसिंह को काबुल का सूबेदार बना दिया।
मानसिंह लाहौर से ब्लू पॉटरी की कला लेकर आये लाहौर में ब्लू पॉटरी पर्शिया (ईरान) से आयी थी।
नोट ब्लैक पॉटरी (कोटा)
मानसिंह व बिहार की सुबेदारी (1587 से 1594 ई.)
काबुल के बाद मानसिंह को बिहार की सूबेदारी मिली। यहाँ स्थानीय जमींदार व छोटे छोटे राजा, कई अफगान व पठान मुगल सत्ता का विरोध कर रहे थे।
यहाँ पहुँचकर मानसिंह ने विद्रोह का दमन किया। जब मानसिंह बिहार में था तब 1589 ई. में पिता भगवन्त दास की मृत्यु हो गई मानसिंह का राज्याभिषेक बिहार में हुआ, इसके बाद दुबारा औपचारिक रूप से आमेर में राज्याभिषेक हुआ।
अकबर ने मानसिंह को 5,000 का पक्का मनसबदार बना दिया। मानसिंह ने गिधोर के राजा पूरणमल को परास्त किया व मुगल अधीनता स्वीकार करवाई।
मानसिंह व उड़ीसा विजय
बिहार का सूबेदार रहते हुए मानसिंह ने कतलू खाँ व उसके बाद उसके पुत्र नासिर खाँ पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की।
नासिर खाँ मुगल अधीनता स्वीकार कर ली व 150 हाथी व अनेक उपहार दिये। इस प्रकार मुगलों का उड़ीसा पर भी अधिकार हो गया।
मानसिंह व बंगाल की सूबेदारी
मानसिंह तीन बार बंगाल का सूबेदार बना। 1594 ई. में मानसिंह को बंगाल का सूबेदार बनाया गया, मानसिंह ने बंगाल के तीन टुकड़े किए थे- वीर भूमि, सिंह भूमि व मान भूमि।
बंगाल में अकबर नगर तथा बिहार में मानपुर नगर को बसाया था यहाँ अफगानी विद्रोही बड़े शक्तिशाली हो रहे थे बिहार व उड़ीसा के विद्रोही भी इनके साथ मिल गये।
सबसे पहले मानसिंह ने सूबे की राजधानी टण्डा से बदलकर राजमहल कर दी। इसके बाद उसने पूर्वी बंगाल के विद्रोही ईसा खाँ, सुलेमान खाँ, केदार राय को हराया।
1596 ई. में मानसिंह कूच बिहार के राजा लक्ष्मीनारायण के राज्य को मुगल सत्ता में मिलाया।
लक्ष्मीनारायण से संधि कर उसकी बहन से विवाह किया। यहाँ रहते हुए मानसिंह के पुत्र दुर्जनसिंह व हिम्मत सिंह मारे गये। यहाँ की जलवायु भी मानसिंह के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं थी।
1596 ई. में मानसिंह बीमार हो गया। तब मानसिंह ने बंगाल के सूबे की देखरेख अजमेर रहकर की, अजमेर रहने का एक फायदा यह भी था की मानसिंह आमेर की भी देखरेख कर सकता था।
यहाँ रहते हुए मानसिंह ने बंगाल की देखरेख के लिए पुत्र जगतसिंह को नियुक्त किया 1599 ई. में जगत सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गई।
1605 ई. में अकबर की मृत्यु होने के बाद मानसिंह का मुगल दरबार में उतना महत्व नहीं रहा, जहाँगीर मानसिंह को कभी बंगाल तो कभी दक्षिण भेज देता, जहाँगीर का मानसिंह से नाराज होने का मुख्य कारण था खुसरों के विद्रोह के समय मानसिंह ने अपने भान्जे खुसरो का पक्ष लिया था। अंत में 1614 ई. में इलीचपुर (महाराष्ट्र) में मृत्यु हो गई।
मानसिंह प्रबल हिन्दू धर्म का संरक्षक था इसने कई मन्दिर बनवाए अकबर के 'दीन-ए-इलाही' धर्म को भी स्वीकार नहीं किया।
दीन-ए-इलाही धर्म के समय कहा था भगवान ने जब दिल पर हिन्दू धर्म की मुहर लगा दी है तो अन्य धर्म स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं है।
मानसिंह का स्थापत्य
भवानीशंकर मन्दिर- मानसिंह ने बैंकटपुर, पटना में मन्दिर बनवाया।
रोहताशगढ़ के महल- बिहार की सुबेदारी के समय मानसिंह ने यहाँ कुछ महल बनवाए।
जगतशिरोमणी मन्दिर- मानसिंह के समय उसके पुत्र जगतसिंह की याद में बनाया गया कृष्ण मंदिर, जो जगत सिंह की माता कनकावती ने बनवाया, इसमें कृष्ण की वह मूर्ति है जिसकी बचपन में मीरा पूजा करती थी।
शिलादेवी मन्दिर- मानसिंह ने बंगाल शासक (1586 ई. में) केदार से शिला माता की मूर्ति छीन कर आमेर किले में मंदिर बनाकर मूर्ति को प्रतिष्ठित किया। (अरावली की पहाड़ियों में मंदिर स्थापित किया) जो कच्छवाह वंश की इष्ट देवी है यहाँ 2.5 प्याला शराब चढ़ती है।
नोट
ढाई शाका जैसलमेर का व ढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर का प्रसिद्ध है।
- गोविन्द देव जी का मंदिर- मानसिंह ने वृंदावन में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। औरंगजेब के समय मूर्ति को जयपुर में लाकर प्रतिष्ठित किया। उस समय जयपुर का शासक सवाई जयसिंह था।
- आमेर की राज प्रासाद- बाहर से मुगल शैली व अन्दर से राजपूत शैली में बने आमेर के राज प्रासादों का निर्माण मानसिंह ने करवाया। महलों को पूर्ण मिर्जा राजा जयसिंह ने करवाया था।
- आमेर शंकर मन्दिर- बैकटपुर गांव विहार पटना में बनवाया।
- महादेव मन्दिर बनवाया गया बिहार में।
- मान पैलेस- पुष्कर में मानमहल बनवाया।
- पंचमहल- बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़) में पंचमहल बनवाया जिसमें अकबर अजमेर जियारत जाते समय रूकता था।
- जयगढ़ दुर्ग- जयगढ़/विजयगढ़ी दुर्ग के निर्माण को मानसिंह ने प्रारम्भ किया व मिर्जाराजा जयसिंह ने पूर्ण करवाया था।
- आमेर का किला- इस किले की शुरुआत मानसिंह ने की व इसे पूर्ण जयसिंह ने करवाया। विशप हैबर ने कहा है आमेर का किला क्रेमलिन व अलब्रह्मा से बढ़कर है।
मानसिंह के समय साहित्य
रायमुरारीदान ने 'मान प्रकाश' तथा पुण्डरीक विठ्ठल ने रागमाला व रागमंजरी की रचना की।
दादू इनके समकालीन थे जिन्होंने 'दादुवाणी' की रचना की।
मानसिंह के समकालिन ही पुण्डरीक विट्टल द्वारा रागमंजरी, रागचन्द्रोदय, नर्तन निर्णय, दूनी प्रकाश नामक ग्रंथों की रचना की।
जगन्नाथ ने मानसिंह कीर्ति मुद्रावली की रचना की।
हरिनाथ व सुंदरदास मानसिंह के दरबारी विद्वान थे।
मानसिंह के दरबारी दलपतराज ने 'पवन-पश्चिम' व 'पत्र प्रशस्ति' ग्रन्थ लिखा।
हाया बारहठ मानसिंह के दरबार में थे।
भावसिंह (1614 से 1621 ई.)
मानसिंह का प्रपौत्र, इसकी शीघ्र ही मृत्यु हो गई थी।
मिर्जाराजा जयसिंह (1621 से 67 ई.)
प्रारम्भिक जीवन- जयसिह मानसिंह का प्रपौत्र, जयसिंह मानसिंह के पुत्र जगतसिंह (बंगाल अभियान में मारा गया) के पुत्र महासिंह का पुत्र था। जयसिंह का जन्म 29 मई 1611 ई. में हुआ था।
मानसिंह की मृत्यु के बाद राजगद्दी का हकदार महासिंह था, लेकिन राजगद्दी पर मानसिंह का पुत्र भावसिंह बैठ गया। भावसिंह के कोई पुत्र नहीं था तब आगे राजगद्दी का हकदार जयसिंह हो गया। जयसिंह की उम्र 2 वर्ष थी तो उसकी माता दमयंती (उदयसिंह की पोती) जयसिंह को लेकर दौसा आ गई।
दमयंती को डर था कि भावसिंह कहीं जयसिंह को मरवा ना दे। माता दमयंती ने जीजाबाई (शिवाजी की माता) की तरह जयसिंह का धार्मिक, व्यवहारिक व राजनैतिक शिक्षा दी।
जब भावसिंह की मृत्यु हुई तब जयसिंह को दौसा से आमेर लाया गया व उसे राजा बनाया गया उस समय जयसिंह की उम्र 11 वर्ष थी। जयसिंह सबसे लम्बा (46 वर्ष) शासन करने वाला कच्छवाह राजा है। इन्होंने तीन मुगल बादशाहों के समय सेवा दी थी। यथा जहाँगीर (1605-27 ई.), शाहजहाँ (1627-58 ई.) औरंगजेब (1658-1707 ई.)
जयसिंह को 'मिर्जाराजा' की उपाधि 1638 ई. में शाहजहाँ ने गंधार अभियान जाते समय दी थी। मिर्जा राजा जयसिंह को औरंगजेब ने 'बाबाजी' की उपाधि दी।
सर यदुनाथ सरकार ने जयसिंह को मध्यकालीन भारतीय इतिहास का एक अद्वितीय विभूति की संज्ञा दी है और बताया कि उसकी अदूरदर्शिता और वीरता का परिणाम था कि उनके शासन काल में आमेर एक उच्च श्रेणी का राज्य बन गया।
नोट
सबसे लम्बी मुगलों की सेवा करने वाला कच्छवाह राजा मानसिंह (55 वर्ष), सर्वाधिक बादशाहों (संख्या में) की सेवा करने वाला सवाई जयसिंह (7 बादशाह) व सर्वाधिक लम्बा शासन करने वाला कच्छवाह राजा मिर्जा राजा जयसिंह (46 वर्ष)।
मिर्जा राजा जयसिंह व जहाँगीर
आमेर की राजगद्दी पर बैठते ही जयसिंह को 3000 जात व 1500 सवारों का मनसबदार बनाया। सर्वप्रथम 1623 ई. में जयसिंह की नियुक्ति अहमद नगर के मलिक अम्बर के खिलाफ की।
जो मुगलों का विरोध कर रहा था, इसके बाद 1625 ई. में दलेल खाँ पठान के विरुद्ध भेजा जहाँ जयसिंह ने सफलता हासिल की।
जहांगीर ने 1627 ई. 4 हजार जात व तीन हजार सवार का मनसब प्रदान की।
मिर्जा राजा जयसिंह व शाहजहाँ
शाहजहाँ ने इसे 4000 का मनसबदार बनाया व महावन के जाटों के विरुद्ध भेजा जाटों का विद्रोह दबाने में जयसिंह को लगभग 6 माह लगे। 1629 ई. में उजबेगो के उपद्रव को दबाने के लिए जयसिंह को उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में जहां जयसिंह ने सफलता हासिल की।
1630 ई. में जयसिंह को खानेजहाँ लोदी के विरुद्ध भेजा दक्षिण के इस अभियान में जयसिंह के बहुत सारे कच्छवाह सैनिक मारे गये।
1631 ई. में जयसिंह ने फिर हरावल सेना में रहते हुए खानेजहां का मुकाबला किया, खानेजहां भाग गया। जब शाहजी भौंसलें ने दौलताबाद के थाने को घेरकर मुगल सेना को परेशान किया, यहाँ जयसिंह ने मराठों का मुकाबला किया, साहजी ने छापामार पद्धति अपनाकर मुगलों को परेशान किया, जयसिंह ने इसी पद्धति से मराठों का रसद रोक दिया जिसमें जयसिंह के 3000 सैनिक व 800 बैल मयरसद जयसिंह के हाथ लगे।
शाहजहाँ ने खुश होकर जयसिंह का मनसब 5000 कर दिया। जब 1636 ई. में शाहजहाँ बीजापुर व गोलकुण्डा को विजय करने के लिए दक्षिण की और चला तो जयसिंह भी हरावल सेना का प्रमुख था। यहां गौड़ क्षेत्र में भी जयसिंह ने विजय प्राप्ति में अच्छा सहयोग दिया इन सेवाओं से खुश होकर शाहजहाँ ने चाकसू व अजमेर को जयसिंह को सौंप दिया।
1637 ई. में जयसिंह को शुजा के साथ कन्धार भेजा गया। इस अभियान पर जाते समय शाहजहां ने जयसिंह को मिर्जा राजा की उपाधि दी।
1651 ई. में जयसिंह की नियुक्ति सादुल्ला खाँ के साथ कंधार युद्ध के लिए की, जहाँ जयसिंह हरावल सेना में रहा इन सेवाओं से खुश होकर सम्राट ने सुलेमान सिकोह (दारा का पुत्र) के साथ काबुल की सुबेदारी दी, जहाँ जयसिंह 1653 ई. तक रहा।
उत्तराधिकारी युद्ध के समय 1656 ई. में जयसिंह ने सुजा की सेना को बनारस के पास बहादुरपुर में घेर लिया लगभग 2 करोड़ रुपये हाथ लगे शाहजहाँ ने इस सेवा के उपलक्ष में मनसब 6000 कर दिया।
जब अंत में औरंगजेब की विजय हुई तो जून, 1658 ई. में जयसिंह मथुरा में औरंगजेब से मिला व सहयोग का विश्वास दिया।
मिर्जा राजा जयसिंह व औरंगजेब
जब औरंगजेब व दारा का मुकाबला मार्च, 1658 ई. देवराय में किया तब जयसिंह ने हरावल सेना का नेतृत्व किया।
3 दिन युद्ध के बाद जब दारा यहाँ से भागा तब जयसिंह ने दारा को सिंधु नदी तक खदेड़ दिया। इन सेवाओं से खुश होकर औरंगजेब ने जयसिंह को 1 करोड़ की आय की जागीर व 1 लाख नकद दिये।
जयसिंह व दक्षिण अभियान
दक्षिण में शिवाजी मराठा शक्ति के रूप में शक्तिशाली हो रहे थे सूरत की लूट और शाहिस्ता खाँ के परिवार की क्षति ने मुगलों के वर्चस्व को कमजोर किया।
शिवाजी का वर्चस्व धीरे-धीरे बढ़ रहा था। शहजादा मुअजम व जसवंत सिंह दक्षिण के अधिकारी थे लेकिन स्थिति को काबू नहीं कर सके।
तब औरंगजेब ने मिर्जा राजा को दक्षिण में नियुक्त किया मुअजम व जसवंत सिंह को दिल्ली बुला लिया। जयसिंह को 30 सितम्बर, 1664 ई. को 14 हजार सैनिकों का नेतृत्व देकर दक्षिण में भेजा।
9 जनवरी, 1665 ई. में मिर्जा राजा की सेना ने नर्मदा नदी को पार करके पूना पहुंची मार्च, 1665 ई. में जसवंत सिंह से कार्यभार स्वयं लिया।
यहाँ मिर्जा राजा ने शिवाजी को घेरना शुरू किया। जयसिंह ने आदिलशाह से सहयोग मांगा।
बम्बई से अंग्रेजों से सहयोग माँगा, कोंकण से कोलिगारो से मदद मांगी शिवाजी के समुद्री बेड़ों को नष्ट करने के लिए पुर्तगालियों से सहयोग मांगा शिवाजी को चारों ओर से घेरने की यह तूफानी लड़ाई थी।
पुरन्दर का घेरा व संधि (11/22 जून, 1665 ई)
मिर्जा राजा ने ससवाड़ के निकट मुगल छावनी डाली पश्चिमी नाकों की रक्षा के लिए कुतुबद्दीन खाँ को लौहगढ़ में 7000 सैनिकों के साथ नियुक्त किया, रायगढ़ में शिवाजी का खजाना था।
वहाँ मिर्जा राजा ने दिलेर खाँ को भेजा मिर्जा राजा स्वयं 31 मार्च को ससवाड़ पहुँचा पुरन्दर के किले के घेराव के लिए, यह किला पूना से 2400 मील दक्षिण में 2500 फुट पहाड़ी पर है। इसके 300 फुट नीचे एक और किला है जो माची कहलाता है यहाँ मराठों का सशस्त्रागार व सैनिक चौकी है इसी किले के पास। मील लम्बे पहाड़ पर वज्रगढ़ का किला है जो पुरन्दर का प्रमुख सैनिक मोर्चा था। 14 अप्रैल को जयसिंह ने इस किले को जीत लिया इस मोर्चेबंदी से घबराकर कई मराठों ने आत्म सम्पर्ण कर दिया।
इस समय जयसिंह ने दाउद खाँ को आसपास की खेती पशु व बस्तियों को नष्ट करने के लिए भेजा, जिससे शिवाजी को कोई सहायता न मिल सके। साथ ही माची पर गोलाबारी की व नाके बन्दी तोड़ दी। माची की रक्षा के लिए दिलेर खाँ व मुरारबाजी वीरगति को प्राप्त हुए, इनके शव को शत्रुओं के हाथों से बचाकर शिवाजी के पास भेजा, इनकी वीरगति के बाद भी मराठों ने मुकाबला जारी रखा।
2 माह की घेराबंदी के बाद जब आसपास की बस्तियाँ नष्ट हो गई। तब शिवाजी ने संघर्ष करना आत्महत्या के तुल्य समझा। इस तरह तो मराठा राज्य का सर्वनाश हो जायेगा, इस विचार से उन्होंने जयसिंह के पास दूत भेजा व मिलने का प्रस्ताव दिया। परन्तु जयसिंह तब तक नहीं मिलना चाहता था जब तक शिवाजी आत्म समर्पण न करदे और किलों को राजा को न सौंप दे।
जब विश्वस्त ब्राह्मणों ने राजा से कहा कि शिवाजी किले से बाहर आ गये व मुगल अधीनता स्वीकार करना चाहते है तब जयसिंह ने शिवाजी के प्राण व सम्मान की रक्षा का वचन दिया। जब यह संवाद शिवाजी के पास पहुँचा तो शिवाजी 6 ब्राह्मण सलाहकारों के साथ पालकी में बैठकर 11 जून, 1665 ई. को शिवाजी जयसिंह के शिविर में पंहुचे। जयसिंह ने शिवाजी का स्वागत किया। रात को शिवाजी व जयसिंह के मध्य वार्ता हुई जिसे पुरन्दर की संधि कहते हैं। इस संधि के प्रत्यक्षदृष्टा इतिहासकार नमूची व बर्नियर थे।
संधि की शर्तें
शिवाजी ने 35 में से 23 दुर्ग औरंगजेब को दिए जो 40 लाख आमदनी का हिस्सा था।
12 छोटे दुर्ग शिवाजी के पास बचे।
शिवाजी के पुत्र सम्भाजी को 5000 का मनसबदार बनाकर मुगल दरबार में भेजा। शिवाजी को मुगल सेवा से मुक्त रखा परन्तु कभी शिवाजी को मुगल सेवा में बुलाया जायें तो वे उपस्थित होवें।
12 जून, 1665 ई. को शिवाजी ने पुरन्दर का किला मुगलों को सौंप दिया व युद्ध स्थगित कर दिया।
जयसिंह ने शिवाजी को औरंगजेब से मिलने के लिए कहा जयसिंह ने शिवाजी के जीवन व सम्मान का आश्वासन दिया, जयसिंह ने आश्वासन तो दे दिया लेकिन इस सम्बन्ध में वह भी चिन्तित था लेकिन आशा के विपरित शिवाजी का स्वागत शाही दरबार में अच्छा नहीं हुआ। औरंगजेब ने शिवाजी को रामसिंह की हवेली/जयपुर हवेली (आगरा) में कैद कर लिया।
इस घटना से जयसिंह और चिन्तित हो गया, जयसिंह को डर था कहीं औरंगजेब शिवाजी की हत्या न करवा दे। इस सम्बन्ध में जयसिंह ने रामसिंह व औरंगजेब को पत्र लिखे जिसमें कहा ऐसा कोई कदम ना उठाये जो मुगल हित में घातक हो। शिवाजी के हमशक्ल हिरोजी फर्जन्द की सहायता से शिवाजी रामसिंह की हवेली (आगरा) से फरार हो गये।
नोट
हल्दीघाटी का प्रत्यक्षदृष्टा इतिहासकार बदायूँनी, 1857 की क्रांति का प्रत्यक्षदृष्टा इतिहासकार सूर्यमल्ल मिश्रण व मीर गालिब, रणथम्भौर का प्रथम साका (1301 ई.) व चित्तौड़ का प्रथम साका (1303 ई.) का प्रत्यक्षदृष्टा इतिहासकार अमीर खुसरो।
जयसिंह व बीजापुर (1665-66 ई.)
औरंगजेब ने मिर्जा राजा को दक्षिण में इसलिए भेजा था कि वह शिवाजी व बीजापुर की समस्या का समाधान कर सके।
शिवाजी से तो अधीनता स्वीकार करवा ली लेकिन बीजापुर अब भी समस्या बना हुआ था। बीजापुर की समस्या को जयसिंह नहीं सुलझा पाया।
जयसिंह की मृत्यु
बीजापुर अभियान के बाद मिर्जा राजा जब उत्तर की ओर आ रहा था जब 2 जुलाई, 1668 ई. में बुराहनपुर के निकट इसकी मृत्यु हो गई।
यदुनाथ सरकार लिखते है "जयसिंह की मृत्यु एलिजाबेथ के दरबार के सदस्य वॉलसिंघम की भांति हुई जिसमें अपने प्राणों का बलिदान ऐसे स्वामी के लिए दिया जो काम लेने में कठोर और काम के मूल्यांकन में कृतघ्न था।"
जयसिंह ने औरंगाबाद में जयसिंहपुरा कस्बा बसाया। सबसे लंबा शासन करने वाला कच्छवाह राजा (46 वर्ष)।
मिर्जा राजा के दरबारी कवि
बिहारी : इनके दरबार में बिहारी था जिसने ब्रज भाषा में बिहारी सतसई लिखी बिहारी रीति काल के प्रसिद्ध कवि माने जाते हैं। बिहारी का जन्म ग्वालियर (1595 ई.) में हुआ था। बिहारी सतसई ब्रजभाषा में है, बिहारी के एक-एक दोहे पर मिर्जा राजा सोने की एक-एक अशर्फी देता था व मिर्जा राजा ने बिहारी को काली पहाड़ी की जागीर भी दी थी। बिहारी सतसई में 719 दोहें है।
जयपुर-नरेश मिर्जा राजा जयसिंह अपनी नयी रानी के प्रेम में इतने डूबे रहते थे कि वे महल से बाहर भी नहीं निकलते थे और राज-काज की ओर कोई ध्यान नहीं देते थे। मंत्री आदि लोग इससे बड़े चिंतित थे, किंतु राजा से कुछ कहने को शक्ति किसी में न थी। बिहारी ने यह कार्य अपने ऊपर लिया। उन्होंने निम्नलिखित दोहा किसी प्रकार राजा के पास पहुंचाया।
नहिं पराग नहिं मधुर, नहिं विकास यहि काल।
अली कली ही सा बिंध्यों, आगे कौन हवाल ।।
ये दोहा पढ़कर मिर्जाराजा राज कार्य की ओर लग गये।
बिहारी के भान्जे कुलपति मिश्र ने भी लगभग 52 ग्रंथ लिखे जो मिर्जाराजा जयसिंह के दरबार में ही थे। कुलपति दक्षिण अभियान के समय मिर्जाराजा जयसिंह के साथ था मिर्जाराजा के दरबारी रामकवि ने 'जयसिंह चरित्र' नामक ग्रंथ लिखा।
जयसिंह के दरबारी गोपाल तैलंग ने 'जयचंपू' नामक संस्कृत काव्य लिखा। नरोत्तम दास ने 'सुदामा चरित' लिखा। जयसिंह काशी में संस्कृत विद्यालय बनवाया था। 'गंगालहरी' व 'रसगंगाधर' आदि ग्रंथों के रचयिता पंडित जगन्नाथ को जयसिंह काशी से आमेर लाया था। जगन्नाथ ने आमेर में संस्कृत विद्यालय को संचालित किया। पण्डित राज जगन्नाथ ने एक काजी को शास्त्रार्थ में हराया था। जयसिंह इन्हें शाहजहाँ के दरबार में ले गया, शाहजहाँ ने जगन्नाथ को दाराशिकोह का शिक्षक बना दिया।
पण्डित सभा
मिर्जा राजा ने धार्मिक विषयों में विवाद के निर्णय के लिए देशभर के विद्वान पंडितों की एक सभा बनाई इस पंडित सभा का निर्णय देशभर में मान्य होते थे। इसी सभा के निर्णय के अनुसार शिवाजी के राजतिलक से पूर्व उनका यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार के बाद ही उन्हें राजसिंहासन पर बैठाया गया।
मिर्जा राजा जयसिंह ने मुगल उत्तराधिकार धरमत के युद्ध में दाराशिकोह का साथ दिया। जिससे औरंगजेब जयसिंह से नाराज था।
उत्तराधिकारी युद्ध में सुजा की सेना को बनारस के पास बहादुरपुर में घेर लिया, इस समय मुगलों के हाथ 2 करोड़ रूपये लगे, शाहजहाँ ने मिर्जा राजा की मनसबदार 6 हजार कर दी।
1639 ई. में आमेर दुर्ग में गणेश पोल का निर्माण 1664 ई. में दिलाराम बाग का निर्माण करवाया। बर्नियर ने लिखा था कि जयसिंह जब औरंगजेब से मथुरा में मिला और दोनों के बीच खुशामद हुई तो औरंगजेब ने जयसिंह को 'बाबाजी' कहकर पुकारा। मिर्जा राजा ने औरंगाबाद में जयसिंह कस्बा बसाया।
रामसिंह प्रथम (1667-1689 ई.)
पिता मिर्जा राजा जयसिंह थे। शिवाजी को औरंगजेब ने आगरा की रामसिंह की हवेली में कैद किया था। औरंगजेब ने इन्हें 5000 की मनसबदारी दी।
रामसिंह ने कल्याणसिंह नरूका को 1671 ई. में माचेडी की जागीर दी।
मानसिंह के दरबारी शंकर भट्ट ने 'वैद्य विनोद संहिता' दलपतिराम ने 'चगता पादशाही' तथा गणेश देव ने 'मुहूर्त तत्त्व' व कुलपति मिश्र ने 'रस रहस्य' लिखा।
बिशन सिंह/विष्णुसिंह (1689 से 1699 ई.)
ये आमेर का प्रथम शासक है जिसने आमेर के किले की किलेबंदी की।
सवाई जयसिंह (1700-1743 ई.)
सवाई जयसिंह ने सर्वाधिक सात मुगल बादशाहों की सेवा की यथा - औरंगजेब, बहादुरशाह प्रथम, जहाँदार शाह, फर्रुखसियर, रफिउद्रद्दजात, रफिउद्दौला तथा मौहम्मदशाह।
सवाई जयसिंह का जन्म 3 सितंबर, 1688 ई. को हुआ था। जयसिंह के पिता का नाम बिशनसिंह था। प्रारम्भ में इसका नाम विजयसिंह व इसके छोटे भाई का नाम जयसिंह था। औरंगजेब ने इसकी वाक्पटुता से प्रभावित होकर इसे सवाई जयसिंह की उपाधि दी क्योंकि यह प्रथम जयसिंह से अधिक चतुर था और इसके छोटे भाई का नाम विजयसिंह रख दिया।
सवाई की उपाधि
जब विजयसिंह पहली बार औरंगजेब से मिला तो औरंगजेब ने इसके दोनों हाथ पकड़ लिये औरंगजेब ने कहा- "बताओ अब क्या करोगे" विजयसिंह ने कहा- "मेरे हाथ बादशाह ने पकड़ लिए अब मुझे कुछ करने की जरूरत ही नहीं है।" औरंगजेब ने इस हाजिरजवाबी से प्रभावित होकर कहा तुम मिर्जा राजा जयसिंह से भी बढ़कर हो इसे सवाई की उपाधि दी।
सवाई का अर्थ चतुर होता है इतिहास में यह सवाई जयसिंह नाम से प्रसिद्ध हुआ आगे सभी कच्छवाह राजाओं ने इसी 'सवाई' की उपाधि को अपनाया। सवाई जयसिंह को चाणक्य भी कहा जाता है।
खेलना का घेरा व जयसिंह
जयसिंह दक्षिण में पहुँचा खेलना दुर्ग पर औरंगजेब ने घेरा डाल रखा था यह दुर्ग मराठों के अधीन था। यहाँ औरंगजेब ने 5 महीने लगा दिये परन्तु दुर्ग नहीं जीत पाया। जयसिंह को कोंकणी फाटक के सामने वाले मोर्चे पर लगाया और जयसिंह इस मोर्चे को तोड़ने में सफल हुआ। इससे खुश होकर औरंगजेब ने जयसिंह का मनसब 2000 कर दी।
इस अभियान के बाद जयसिंह की नियुक्ति मालवा सूबेदार के रूप में हुई।
मुगल उत्तराधिकारी युद्ध व जयसिंह
1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसके पुत्रों में राजगद्दी के लिए युद्ध छिड़ गया। औरंगजेब का एक पुत्र कामबख्श दक्षिण में रुक गया। उत्तर में आजम व मुअज्जम के बीच युद्ध छिड़ गया जयसिंह उस समय आजम के अधीन दक्षिण में था इसलिए उसने आजम का पक्ष लिया जयसिंह का भाई विजयसिंह भी आमेर का शासक बनना चाहता था।
इसलिए उसने मुअज्जम का पक्ष लिया। दोनों भाईयों आजम व मुअज्जम में 2 जून, 1707 ई. में आगरा के नजदीक जाजऊ के मैदान में युद्ध हुआ आजम की मृत्यु हुई मुअज्जम की जीत हुई और मुअज्जम बहादुरशाह प्रथम के नाम से बादशाह बना।
जयसिंह को आमेर से बेदखल
बादशाह बहादुरशाह जयसिंह से नाराज था क्योंकि इसने आजम का पक्ष लिया था। जयसिंह को दण्ड देने के लिये बहादुरशाह आमेर की ओर रवाना हुआ, आमेर पहुँचकर विजयसिंह को आमेर का शासक बना दिया आमेर का फौजदार सैयद हुसैन खाँ को बनाया व बहादुरशाह ने आमेर का नाम 'इस्लामाबाद' कर दिया। अब जयसिंह सिर्फ एक मुगल मनसबदार ही रह गया।
आमेर पुनः प्राप्त करने के लिए जयसिंह बहादुरशाह के साथ हो गया बहादुरशाह उस समय कामबख्श के विरुद्ध दक्षिण की ओर जा रहा था। रास्ते में जयसिंह ने अपने साथ जोधपुर के अजीतसिंह को मिला लिया। मेड़ता के मुकाम पर अजीतसिंह व जयसिंह बहादुरशाह से मिले व आमेर पुनः प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की। लेकिन सम्राट विजयसिंह के नाम से आमेर का फरमान जारी कर चुके थे इसलिए इस पर ध्यान नहीं दिया।
मण्डलेश्वर तक अजीतसिंह व जयसिंह बहादुरशाह के साथ रहे इसके बाद वहाँ से उदयपुर महाराणा अमरसिंह द्वितीय के पास आ गये।
देबारी समझौता उदयपुर, 1708 ई.
जोधपुर के अजीत सिंह व सवाई जयसिंह ने बादशाह के आदेशों की अवहेलना की दोनों को इनकी रियासत से वंचित कर दिया तब मेवाड़ के शासक अमरसिंह द्वितीय (1698-1710 ई.) के साथ देबारी समझौता की सहमति के बाद दोनों को इनकी रियासतें दिलाने में राणा ने सहयोग किया था।
अमरसिंह द्वितीय की पुत्री चन्द्रकँवरी का विवाह सवाई जयसिंह के साथ इस शर्त पर हुआ कि इनका भावी पुत्र आमेर का राजा बनेगा जिनसे माधोसिंह का जन्म हुआ जबकि सवाई जयसिंह के बड़ा पुत्र ईश्वर सिंह था इस कारण इन दोनों में उतराधिकारी युद्ध प्रारम्भ हो गया था।
जयसिंह को मालवा की सूबेदारी
बहादुरशाह की मृत्यु के बाद जहाँदारशाह शासक बना इसने हिन्दुओं को खुश करने के लिये जजिया कर हटाया।
जहाँदारशाह के बाद फर्रूखसियर बादशाह बना। इसने जयसिंह को 7,000 का मनसबदार बनाया व 1713 ई. में मालवा का सूबेदार बनाया।
जाट विद्रोह का दमन
जयसिंह के समय जयपुर के आस-पास के क्षेत्र में जाट प्रबल हो चुके थे। उस समय जाटों का नेता चूड़ामन था। बादशाह फर्रुखसियर के समय जयसिंह ने चूड़ामन को थून के किले में घेर लिया व सन्धि के लिये मजबूर किया।
बादशाह मोहम्मदशाह के समय फिर जाट विद्रोह हुए। 1722 ई. में जाटों का विद्रोह दबाने के लिये फिर जयसिंह को भेजा गया चूड़ामन की मृत्यु के बाद चूड़ामन के पुत्र मोकल ने वीर रूमा के नेतृत्व में जाटों ने मुगलों का विरोध किया।
जयसिंह ने चूड़ामन के भतीजे बदनसिंह को डीग की जागीर व 'ब्रजराज' (ब्रजनिधि उपाधि प्रतापसिंह की है) की उपाधि व 'राजा' की उपाधि दी। जाट विद्रोह दबाने के कारण मोहम्मदशाह ने जयसिंह को 'राज-राजेश्वर श्री राजाधिराज सवाई' की उपाधि दी।
जयपुर की स्थापना 18 नवम्बर, 1727 ई.
1727 ई. में पण्डित जगन्नाथ ने जयपुर की नींव रखी। जयपुर का वास्तुकार (इंजीनियर) विद्याधर भट्टाचार्य (बंगाल) था। जयपुर भारत का एकमात्र शहर है जो नक्शे के ऊपर बसा हुआ है जयपुर की सड़के समकोण पर काटती हैं। जयपुर चौराहों पर बसा हुआ शहर है इस तरीके के शहर सिंधु घाटी में मिले है सिंधु घाटी की तर्ज पर बसा भारत का एकमात्र शहर जयपुर है।
जयपुर को नौ चौकड़ियों का शहर भी कहा जाता है, ये नौ चौकड़ी, नौ ग्रहों के आधार पर बनाई गई है। जयपुर नगर के बारे में जानकारी 'बुद्धि विलास' नामक ग्रंथ से मिलती है। यह ग्रंथ बख्तराम (चाकसू) ने लिखा था। जयपुर 1729 ई. में बनकर तैयार हुआ।
अब राजधानी आमेर से सवाई जयसिंह जयपुर ले आया। 1207-1727 ई. (520 वर्ष) कच्छवाहों की राजधानी आमेर रही थी। आजादी के बाद जयपुर को 'सत्यनारायण कमेटी' के कहने पर राजधानी बना दी गई।
6 जुलाई, 2019 ई. को यूनेस्को की अजरबेजान की राजधानी बाकू में आयोजित 43 वे सत्र की बैठक में विश्व विरासत सूची में शामिल कर लिया। 21 में से 16 देशों ने समर्थन किया। अहमदाबाद के बाद जयपुर भारत का दूसरा शहर है जो इस सूची में शामिल हुआ है।
नोट
आधुनिक जयपुर का निर्माता मिर्जा इस्माइल को कहा जाता है इसके नाम पर जयपुर में M.I. रोड़ है।
किसी यूरोपियन द्वारा जयपुर का प्रथम वर्णन फादर जोंस टिफेनथेलर ने किया। यह 1729 ई. में जयपुर में फादर ऐन्ड्रे स्ट्रोब्ल से मिलने आया था।
जयसिंह को दूसरी व तीसरी बार मालवा की सुबेदारी
1730 ई. में मोहम्मदशाह ने सवाई जयसिंह को दूसरी बार मालवा का सूबेदार बनाया। 1732 ई. में तीसरी बार मालवा का सूबेदार बनाया।
राजस्थान में मराठों का आगमन
राजस्थान में मराठों का सर्वप्रथम हस्तक्षेप बूँदी रियासत में हुआ था। बूँदी का नरेश बुद्ध सिंह, सवाई जयसिंह के साथ कई अभियानों में गया था बुद्धसिंह का सवाई जयसिंह की बहन अमरकंवरी से विवाह हुआ था। अमरकंवरी से 1729 ई. में उम्मेदसिंह नामक पुत्र हुआ।
बुद्धसिंह व सवाई जयसिंह की बहन अमरकंवरी के बीच मनमुटाव हो गया। सवाई जयसिंह ने करवड़ के जागीरदार सालिमसिंह के पुत्र दलेलसिंह को बूँदी का शासक बना दिया व जयसिंह ने अपनी पुत्री का विवाह 1730 ई. में दलेलसिंह से कर दिया अमरकंवरी को अपने भाई जयसिंह की कुटिल चालों का पता चला इसने मल्हार राव होल्कर से सहायता माँगी व उसे 6 लाख रूपये देने का वादा किया। होल्कर व सिंधिया ने बूँदी पर आक्रमण कर दिया।
दलेलसिंह को बूँदी की राजगद्दी से हटा दिया सालिमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। बुद्धसिंह को बूँदी का शासक बना दिया जैसे ही मराठा सेना बूँदी से वापस गई जयपुर सेना ने दलेलसिंह को पुनः बूँदी का शासक बना दिया सालिमसिंह को 2 लाख रूपये देकर मराठों से छुड़वा लिया।
हुरड़ा सम्मेलन 17 जुलाई, 1734 ई. भीलवाड़ा
हुरड़ा सम्मेलन का आयोजनकर्ता सवाई जयसिंह था। हुरड़ा सम्मेलन मराठों के विरुद्ध हुआ था। पूर्व में हुरड़ा सम्मेलन का अध्यक्ष महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय को बनाना तय हुआ था।
जनवरी में संग्रामसिंह की मृत्यु हो गई थी। इस कारण हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता जगतसिंह द्वितीय ने की।
हुरड़ा सम्मेलन में निम्न व्यक्ति आये
- जोधपुर से अभयसिंह राठौड़
- बीकानेर से जोरावर सिंह राठौड़
- किशनगढ़ से राजसिंह/रूपसिंह राठौड़
- नागौर से बख्तसिंह राठौड़
- कोटा से दुर्जनशाल हाड़ा
- बूंदी से दलेलसिंह हाड़ा
- करौली से गोपालदास
वर्षा ऋतु के बाद सेना ने रामपुरा गाँव में इकट्ठा होने की योजना बनाई।
नाहरगढ़/सुदर्शन का गढ़
1734 ई. में मराठों के आक्रमण से बचने के लिये नाहरगढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया।
राधाबाई का जयपुर आगमन
पेशवा बाजीराव की माँ राधाबाई उत्तरी भारत की तीर्थ यात्रा करने के लिए 14 फरवरी, 1735 ई. पूना से रवाना हुई, राधाबाई जब उदयपुर पहुँची तब जगतसिंह द्वितीय ने स्वागत किया।
जब राधाबाई जयपुर पहुंची तब सवाई जयसिंह ने स्वागत किया व राजमहल में ठहराया व जयसिंह राधाबाई को बदनसिंह जाट की हवेली तक पहुँचाने गया।
वैधशाला का निर्माण
सवाई जयसिंह ने नक्षत्रों की शुद्ध गणना के लिये पाँच वैधशालाएँ बनवाई। यहाँ बड़े-बड़े यंत्र लगवाये जयसिंह ने राजा एमानुएल के दरबार में पुर्तगाली पादरियों के साथ अपने कुछ आदमी भेजकर वहाँ के ग्रन्थ मँगवाये।
इन ग्रन्थों के आधार पर जयसिंह ने पाया कि इन ग्रन्थों में अशुद्ध गणना है क्योंकि इनके पास सूक्ष्म उपकरणों की कमी थी सवाई जयसिंह का समय वैज्ञानिक परिज्ञान का महत्त्वपूर्ण समय था।
1718-1734 ई. के मध्य सवाई जयसिंह ने पाँच वैधशालाएँ स्थापित की
- दिल्ली वैधशाला - ये सबसे प्राचीन वैधशाला है।
- जयपुर वैधशाला - ये सबसे बड़ी वैधशाला है इस यंत्र की ऊँचाई 90 फीट है व लंबाई 147 फीट है। इस वैधशाला को जंतर-मंतर भी कहा जाता है इसे 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया। यहाँ ऊँचाई नापने के लिये 'रामयंत्र' लगा है। यहाँ विश्व की सबसे बड़ी घड़ी 'सम्राट घड़ी' भी लगी है।
- मथुरा वैधशाला : यह नष्ट हो चुकी है।
- उज्जैन वैधशाला
- वाराणसी/बनारस वैधशाला।
नोट
सवाई जयसिंह ने 1725 ई. में नक्षत्रों की शुद्ध सारणी बनवाई। इस सारणी का नाम बादशाह मुहम्मद शाह के नाम पर 'जीज-ए-मोहम्मदशाही' नाम रखा। ये 1733 ई. में प्रकाशित हुई।
अश्वमेध यज्ञ
सवाई जयसिंह की हिन्दू धर्म के प्रति अच्छी श्रद्धा थी इसने धर्म रक्षा के लिये वाजपेय, राजसूय पुरुषमेघ आदि यज्ञ करवाये थे।
सवाई जयसिंह अंतिम हिन्दू सम्राट था जिसने पुण्डरीक रत्नाकर की देख-रेख में सीटी पैलेस में अश्वमेध यज्ञ का आयोजन करवाया।
यज्ञ के समय सुवर्ण पट्टिका बाँधकर जयसिंह ने जो घोड़ा छोड़ा उसे कुम्भाणी के राजपूतों ने पकड़ लिया था सवाई जयसिंह ने युद्ध करके घोड़ा वापस छुड़वाया था।
जयसिंह से सम्बन्धित अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
जयसिंह ने 'जयसिंहकारिका' नामक ज्योतिष ग्रंथ लिखा
जयसिंह के दरबारी जगन्नाथ ने युक्लिड की रेखागणित का संस्कृत में अनुवाद किया
जयसिंह ने 'सिद्धान्त कौस्तुभ' व 'सम्राट सिद्धान्त' नामक ग्रन्थ लिखे।
नयनमुखोपाध्याय द्वारा अरबी ग्रंथ 'ऊकर' का संस्कृत में अनुवाद जयसिंह के काल में हुआ था।
जयसिंह के दरबारी पुण्डरीक रत्नाकर ने 'जयसिंह कल्पद्रुम' ग्रंथ की रचना की। इसमें तात्कालिक समाज की राजनीतिक घटनाओं का वर्णन है।
जयसिंह ने सभी ब्राह्मणों को एक साथ भोजन करवाया जिसे 'छः न्यात' कहा गया।
जयसिंह ने विवाह के अवसर पर होने वाले अपव्यय की कुप्रथा पर रोक लगाई।
जयसिंह ने पानी की व्यवस्था पर हरमाड़े से नहर बनवाई।
सवाई जयसिंह ने जयगढ़ दुर्ग में तोप ढालने का संयंत्र लगवाया व 'जयबाण तोप' बनवाई।
जयबाण तोप- इसका वजन 50 टन है इससे लगभग 50 किलोग्राम का गोला दागा जा सकता था। जयबाण तोप पहिये पर रखी एशिया की सबसे बड़ी तोप है। इस तोप की नली लगभग 20 फुट 2 इंच लंबी है। जब इससे गोला चलाया गया जो चाकसू में आकर गिरा था जहाँ 'गोलेलाव' नामक तालाब बन गया था। ये तोप लगभग 1720 ई. के आसपास बनायी गयी थी। वर्तमान में जयबाण तोप जयगढ़ दुर्ग में है।
जयसिंह ने सती प्रथा को समाप्त करने का प्रयास किया व पुनर्विवाह करने हेतू नियम बनाये।
जयसिंह ने साधुओं के गृहस्थ जीवन के लिये मथुरा में एक नगर बसाया।
जयसिंह के समय कुछ यूरोपिय खगोल शास्त्री (क्लाड बोडियर, आंद्र स्ट्रोब्ल, फादर एंटोनी, गेबेल्स परग्वे, फादर पेड्रो) जयपुर आये थे।
1730 ई. में राणा अमरसिंह द्वितीय की पुत्री सिसोदिया रानी चन्द्रकवरी के लिए सिसोदिया गार्डन बनाकर इसमें सिसोदिया रानी का महल भी बनवाया।
सवाई जयसिंह के गुरू - पुण्डरीक थे व इनके गुरू - जगन्नाथ थे।
इतिहासकारों ने सवाई जयसिंह को "चाणक्य" की उपाधि दी।
सवाई जयसिंह का अंतिम समय
सवाई जयसिंह ने अंतिम समय में उत्तेजक औषधियों के प्रयोग करने के कारण रक्त विकार हो गया। 1 सितम्बर 1743 ई. को उनकी मृत्यु हुई सवाई जयसिंह कूटनीतिज्ञ होते हुए भी कुछ भूल की, इन्होंने उदयपुर की सिसोदिया रानी चंद्रकंवरी से विवाह करते समय महाराणा को वचन दे दिया था चंद्रकंवरी का भावी पुत्र ही आमेर का शासक बनेगा।
चंद्रकंवरी से माधोसिंह का जन्म हुआ जबकि 1722 ई. में खींची रानी सूरजकंवरी से ईश्वरसिंह का जन्म हुआ जबकि माधोसिंह का जन्म 1727 ई. में हुआ था। इस कारण भावी उत्तराधिकारी युद्ध की नींव पड़ गई। इस समस्या का जयसिंह निवारण भी नहीं कर सका। जयसिंह की दूसरी बड़ी गलती थी बूंदी झगड़े में हस्तक्षेप किया जिस कारण राजस्थान में मराठों का आगमन हो गया।
सवाई ईश्वरी सिंह (1743 से 1750 ई.)
इनके समय जयपुर के उत्तराधिकार का संघर्ष हुआ था।
नोट
1708 ई. में सिसोदिया रानी चन्द्रकंवरी के साथ सवाई जयसिंह का विवाह इस शर्त पर हुआ कि इनसे उत्पन्न पुत्र आमेर का भावी शासक होगा माधोसिंह चन्द्रकंवर का पुत्र था।
- सवाई जयसिंह ने मालवा के अपनी तीन बार की सूबेदारी के समय मालवा में अपने पुत्र माधोसिंह के लिये राज्य की व्यवस्था करने का प्रयास करता रहा। किन्तु मराठों व मुंगल दरबार में विरोधी गुटों ने इन्हें सफल नहीं होने दिया।
- सवाई जयसिंह की मृत्योपरान्त ईश्वरसिंह व माधोसिंह में उत्तराधिकार के लिए दो युद्ध हुए- मोहमदशाह ने ईश्वरसिंह को राजा के रूप में स्वीकार कर लिया था। ईश्वरसिंह के राजगद्दी पर बैठते ही बूँदी, जोधपुर व उदयसिंह के राजघराने इसके विरुद्ध हो गये।
1. राजमहल का युद्ध (1 मार्च 1747 ई.)
ईश्वरी सिंह ने सिंधिया व मुगल बादशाह से सहयोग लिया इस युद्ध में ईश्वरसिंह का सेनापति हरगोविन्द नाटाणी था तथा माधोसिंह के मामा मेवाड़ के राणा जगतसिंह ने होल्कर, कोटा के दुर्जनंशाल व बूँदी के उम्मेदसिंह से सहयोग लिया।
उदयपुर, कोटा व मराठों की सेना बुरी तरह से परास्त हुई। ईश्वरसिंह ने भागती हुई मेवाड़ सेना का पीछा किया व मेवाड़ के व्यापारिक केंद्र भीलवाड़ा पर भी अधिकार कर लिया।
सरगासूली/ईशरलाट
1749 ई. में ईश्वरसिंह ने राजमहल युद्ध की विजय के उपलक्ष में बनवायी। ये सात खण्डों में और इसे तीन विजय के उपलक्ष में बनाया और इसे जयपुर का कुतुबमीनार व जयपुर का विजय स्तम्भ भी कहा जाता है। यह जयपुर की सबसे ऊँची इमारत है। क्योंकि ईश्वरसिंह ने सात दुश्मनों को एक साथ हराया था। यह इमारत इतनी ऊँचाई पर बनी हुई है कि ये स्वर्ग को छूती हुई प्रतीत होती इसलिए इसे सरगासूली कहा जाता है।
त्रिपोलिया बाजार में दिखने वाली यह मीनार वास्तव में त्रिपोलिया में न होकर उसके पीछे स्थित आतिश बाजार की दुकानों के उपर बनी है। इस इमारत को ईश्वर सिंह ने राजशिल्पी गणेश खोवान के नक्शे के आधार पर बनवाया था।
सरगासूली से सम्बन्धित
बूँदी के कवि सूर्यमल्ल मिश्रण के पिंगल भाषा के ग्रंथ वंश भास्कर में लिखा है कि राजा ईश्वरसिंह ने सरगासूली का निर्माण अपने सेनापति हरगोविन्द नाटाणी की पुत्री को देखने के लिए करवाया था।
यह बात सत्य नहीं मानी जाती क्योंकि सूर्यमल्ल मिश्रण जी यह बात इसलिए लिखते है क्योंकि ईश्वर सिंह ने बूँदी को हरा दिया था। हालांकि जयपुर इतिहास के अनजाने पृष्ठ में जानकारी मिलती है कि राजा अपने सेनापति हरगोविंद की पुत्री पर अनुरक्त थे।
नोट
विजय स्तंभ सारंगपुर विजय के उपलक्ष में बना।
2. बगरू युद्ध (1748 ई.)
1748 ई. में पेशवा बालाजी राव, मल्हार राव होल्कर, गंगाधर तांतिया आदि ने जयपुर पर धावा बोला ईश्वरसिंह का इनसे सामना हुआ। वर्षा के कारण यह युद्ध छह दिन तक चलता रहा, सूरजमल जाट इस युद्ध में ईश्वरसिंह की ओर थे।
बगरू (जयपुर) के किले में घिरे ईश्वरसिंह को समझौता करना पड़ा। माधोसिंह को पाँच परगने व उम्मेद सिंह को बूँदी पर अधिकार देने की बात ईश्वरसिंह को माननी पड़ी। मराठों ने 10 लाख वसूल किए।
ईश्वरसिंह से भी चौथ तय करके शेष राज्य उसे दे दिया। ईश्वरसिंह को छोड़कर शेष कच्छवाह राजाओं की छतरी गैटोर में है।
ईश्वरसिंह की मृत्यु
ईश्वरसिंह सवाई जयसिंह की तरह वीर व विद्वान नहीं था, यह सवाई जयसिंह के साथ किसी भी अभियान पर नहीं गया और इसकी सैन्य शक्ति भी कमजोर थी। बगरू की हार के बाद यह रनिवास में छिपा रहा पागल जैसे हालात में 1747 ई. में जयपुर राज्य का विद्वान व लेखक मंत्री राजा 'आयामल' मर चुका था, इसका शोक मराठों ने भी मनाया था। आयामल का पुत्र केशवदास दीवान के पद पर बैठा 1750 ई. में हरगोविन्द नाटाणी ने इसे मरवा दिया।
विद्याधर भी अब वृद्ध हो चुके थे, केशवदास की मृत्यु के बाद उसकी विधवा और अनाथ बच्चों को तंग करने की जानकारी जब पेशवा तक पहुंची तब मल्हार राव होल्कर व गंगाधर तांतिया मुकुन्दरा घाटी होते हुए नैनवां पहुँचे, इसके बाद जयपुर की ओर बढ़े।
जब जयपुर के नजदीक पहुँचे तो ईश्वरसिंह के दूत 2 लाख रुपये लेकर पहुँचे। ये थोड़ी रकम देखकर मल्हार राव व तात्या ने अपना अभियान नहीं रोका। दूत ने आकर सूचना दी कि केशवदास की मौत का बदला लेने के लिए मल्हार राव आगे बढ़ रहा है।
12 अक्टूबर, 1750 ई. 30 वर्ष की उम्र में ईश्वरसिंह ने दवाई तैयार करने के लिये अपने नौकर से जहरीला काला सर्प, दो-तीन प्रकार के विष मँगवाये रात के बारह बजे विष पी लिया और सर्प से अपने आप को कटवाया उसकी तीन रानियाँ और एक पासवान ने भी जहर खाया। पाँचों चुपचाप एक साथ मर गये, बिना किसी को पता चले 18 घंटे तक उनके शव पड़े रहे, एक नौकर के अलावा बिना किसी को पता चले। उस समय मल्हार राव झालानां कुड पर रुका हुआ था।
दुश्मन सेना बाहर होने के कारण जल्दबाजी में ईश्वरसिंह का दाहसंस्कार यहीं किया गया। ईश्वरसिंह के अतिरिक्त जयपुर के सभी राजाओं की छतरियाँ गैटोर (जयपुर) में है। मल्हार राव होल्कर को जब ईश्वरसिंह की आत्महत्या का पता चला तो होल्कर ने माधोसिंह को पत्र लिखकर जयपुर की राजगद्दी पर बैठने के लिये कहा। 29 दिसम्बर, 1750 ई. माधोसिंह उदयपुर से मराठा शिविर में पहुँचा मराठों से सौदा 10 लाख रुपये में तय करके जयपुर आ गया।
माधोसिंह प्रथम (1750 से 1768 ई.)
मराठों का कत्लेआम
10 जनवरी 1751 ई. को 4000 मराठा स्त्री-पुरुष जयपुर शहर व उसके मंदिरों को देखने के लिये आये थे। मराठों ने जयपुर को अपनी खैरात में दिया हुआ मानकर राजा का मजाक उड़ाया जिससे स्थानीय जनता भड़क गयी।
दंगे हुए जो दोपहर में शुरू हुए ये दंगे 9 घंटे तक चलते रहे खबर राजधानी से बाहर भी पहुँच गई, गाँवों के राजपूत मराठों को मारने लगे सारे रास्ते बंद कर दिये डेढ़-दो हजार मराठा मारे गये।
भटवाड़ा युद्ध (1761. ई.)
मुगल बादशाह अहमदशाह ने माधोसिंह को रणथंभौर का किला दिया था। कोटा शासक शत्रुसाल ने इससे नाराज होकर माधोसिंह पर आक्रमण कर भटवाड़ा युद्ध में जयपुर को पराजित किया।
मावड़ा-मांडौली का युद्ध (14 दिसम्बर, 1767 ई.) - सीकर
माधोसिंह की सेना व जाट शासक जवाहर सिंह के मध्य हुआ, इसमें जवाहर सिंह की पराजय हुई। ये माधोसिंह का अंतिम युद्ध था। 15 मार्च 1768 ई. को मालवा में माधोसिंह की मृत्यु हो गई।
1751 ई. में मराठा सैनिकों ने जयपुर में पहुंचकर उत्पात मचाया। माधोसिंह ने इन मराठा सैनिकों को मार दिया।
मुगल बादशाह ने पुनः माधोसिंह को किला दे दिया। 1765 ई. में आस पास रणथम्भौर दुर्ग के पास सवाई माधोसिंह ने सवाई माधोपुर नगर बसाया तथा मोती डूंगरी नामक महलों का निर्माण भी करवाया।
चाकसू (जयपुर) शीतला माता का मन्दिर बनवाया। शीतला माता कुम्हारों की कुल देवी है।
द्वारिका नाथ भट्ट- ये माधोसिंह के दरबार में था। इसने वाणी वैराग्य व गलवा गीत नाम संस्कृत ग्रन्थों की रचना की।
नोट
जयपुर के इतिहास का काला युग- 1768 से 1839 ई. के 71 वर्ष का समय जयपुर के इतिहास का काला युग कहलाता है।
इस युग का नाबालिगों के राज का युग भी कहा जाता है।
1768 ई. में माधोसिंह प्रथम की मृत्यु के बाद रामसिंह द्वितीय के 1839 ई. के प्रारम्भ तक यहाँ के सामन्त बगावत में सिर उठाते रहे और कुशासन के कारण खजाने खाली हो गये।
सवाई प्रतापसिंह (1768 से 1803 ई. तक)
प्रतापसिंह के समय 'तमासा' लोकनाट्य प्रारम्भ हुआ तथा 'तमासा' महाराष्ट्र का प्रसिद्ध है।
माधोसिंह जी सिंधिया जयपुर से खण्डनी वसूलने आया था, प्रतापसिंह के साथ सिंधिया के दो युद्ध हुए:-
- तुंगा का युद्ध (1787 ई.):- इस युद्ध में जोधपुर के राठौड़ विजय सिंह, प्रताप सिंह के साथ थे। महादजी सिंधिया पराजित हुआ। महादजी सिधिंया जाते समय कहा था- "मैं जिंदा रहा तो जयपुर को मिट्टी में मिला दूंगा।"
- पाटन (सीकर) का युद्ध (1790 ई.):- इसमें महादजी सिंधिया ने प्रतापसिंह को पराजित कर खण्डनी वसूल की। इस युद्ध में मराठा सैनिक का नेतृत्व डी. बोई नामक फ्रासिंसी सेनापति ने किया, इसमें जयपुर की हार हुई। पाटन युद्ध विजय का श्रेय डी. बोई को जाता है। पाटन युद्ध अंतिम युद्ध था जिसमें जयपुर की सेना पुराने ढंग से लड़ी।
ब्रजनिधि
ये अपने आराध्य ईष्ट देव गोविंद देव जी को कम से कम पाँच रचनाएँ रोज भेंट करते थे।
प्रताप सिंह 'ब्रजनिधि' के नाम से काव्य रचना करते थे। इन्होंने ब्रजनिधि नामक कविता संग्रह की भी रचना की थी।
राधागोविन्द संगीत सार नामक संगीत ग्रंथ की रचना प्रतापसिंह ने करवाई थी। इसमें विशेष योगदान देव ऋषि ब्रजपाल भट्ट का था।
गन्धर्व बाईसी
प्रतापसिंह के दरबार में 22 विद्वानों की मण्डली थी, जिन्हे गन्धर्व बाईसी/गुणीजन खाना कहते हैं। इस मंडली में देवर्षि ब्रजपाल भट्ट, गणपति, चाँद खाँ, द्वारिका नाथ भट्ट आदि प्रमुख थे।
चाँद खाँ को प्रतापसिंह ने 'बुद्धप्रकाश' की उपाधि दी। चाँद खाँ ने 'स्वरसागर' ग्रंथ की रचना की थी।
चाँद खाँ के दरबारी पद्माकर ने 'जगद्विनोद' व कवि राधाकृष्ण ने 'राग रत्नाकर' की रचना की।
प्रतापसिंह ने पद्माकर को 'कविचक्र चूड़ामणि' की उपाधि दी।
हवामहल
हवामहल का निर्माण प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया, जिसका शिल्पी लालचन्द था।
इसे राजस्थान का एयर दुर्ग/कृष्ण मुकुट समान कहा जाता है।
इसमें 953 खिड़कियाँ, 152 झरोखे हैं, ये रानियों को बाहर के दृश्य देखने के लिए बनवाया था. जैसे गणगौर आदि उत्सव। बिना नींव का समतल जमीन पर बना (गागरोन दुर्ग की भी नींव नहीं है)
हवा महल में पाँच मजिले हैं-
- प्रथम मंजिल - शरद् मन्दिर या प्रताप मंदिर
- रतन मन्दिर
- विचित्र मन्दिर
- प्रकाश मन्दिर
- हवा मन्दिर
प्रतापसिंह के समय प्रसिद्ध चित्रकार साहिबराम थे। जिन्होंने ईश्वरसिंह की आदमकद मूर्ति बनायी थी।
इनके समय जयपुर में तमाशा लोकनाट्य प्रारम्भ हुआ था।
नोट
तमाशा लोक नाट्य जयपुर का प्रसिद्ध है, इसमें स्त्री पात्रों की भूमिका स्त्रियाँ निभाती हैं, रम्मत जैसलमेर व बीकानेर की प्रसिद्ध है। नौटंकी भरतपुर की, चारबेत टोंक की प्रसिद्ध है।
प्रतापसिंह के संगीत गुरू चाँद खाँ या दलखाँ जी थे। जिन्होंने स्वरसागर ग्रन्थ की रचना की प्रतापसिंह ने इनको 'बुद्ध प्रकाश की उपाधि दी थी।
प्रतापसिंह के समय 1778 ई. में अंग्रेज अधिकारी जार्ज थॉमस ने जयपुर पर आक्रमण किया था।
सवाई जगतसिंह (1803 से 1818 ई.)
रसकपुर वेश्या से लगाव के कारण इसे जयपुर का 'बदनाम बादशाह' कहा गया।
कृष्णाकुमारी विवाद- मेवाड़ के भीमसिंह की पुत्री कृष्णा कुमारी का रिश्ता जोधपुर के भीमसिंह के साथ हुआ। भीमसिंह की मृत्यु हो गई जोधपुर में भीमसिंह का भाई मानसिंह शासक बना मेवाड़ के भीमसिंह ने अपनी पुत्री का रिश्ता जयपुर के जगतसिंह से कर दिया। जोधपुर के मानसिंह ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई।
गिंगौली (परबतसर, डीडवाना-कुचामन) युद्ध 1807 ई.
जयपुर के जगतसिंह व मानसिंह (जोधपुर) के मध्य, मेवाड़ राजकुमारी कृष्णा कुमारी को लेकर हुआ था, अमीर खाँ पिण्डारी के सहयोग से जगतसिंह विजय हुआ।
सवाई जयसिंह तृतीय (1818 E.I.C.)
रामसिंह द्वितीय (1835-1880 ई.)
16 माह की सबसे छोटी, उम्र में जयपुर का शासक बना नाबालिग होने के कारण मेजर लुडलो ने जयपुर प्रशासन को चलाया। मेजर लुडलो को 'लड्डू साहब' भी कहा जाता है।
मेजर लुडलों ने प्रथम कार्य के रूप में सती प्रथा को समाप्त किया। झिलाय के ठाकुर भूपाल सिंह राजावत राज्य का प्रथम सामंत था, जिसने सती प्रथा को निंदनीय बताया। अगस्त, 1844 ई. में जयपुर की सीमा में सती प्रथा को बंद कर दिया।
लुडलो ने दूसरा कार्य बंधुआ मजदूरों से सम्बन्धित नियम बनाये, दासों से सम्बन्धी कठोर नियम बनाये व गुलाम शब्द के प्रयोग पर ही राज्य में प्रतिबन्ध लगा दिया। मेजर लुडलो ने सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य यही किया शादी में अनिवार्य दहेज व त्याग के खर्च को कम कर दिया।
1857 ई. के स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों की सहायता की, अंग्रेजों ने इन्हे "सितार-ए-हिन्द" की उपाधि दी व कोटपूतली की जागीर दी।
रामसिंह के समय किए गए कार्य-
1. पुलिस एवं जेल- राज्य में पुलिस की व्यवस्था प्रारंभ से ही थी। 1836 ई. में जिलों में भी पुलिस तैनात कर दी गई। एक पुलिस मुख्यालय शेखावाटी में बनाया गया। 1865 ई. में ठगी एवं डकैती के लिये अलग से सुपरिन्टेन्डेन्ट नियुक्त किया गया। रामसिंह के समय पुलिस के दो हिस्से किए गए प्रथम देहात की पुलिस जिसमें चौकीदार व तहसील के सिपाही थे जो मजिस्ट्रेट के आदेश पर चलते थे, दूसरी सामान्य पुलिस जो सीधे दरबार या एजेन्ट के प्रति जिम्मेदार थे। पहले कैदियों को किले में रखा जाता था, बाद में इन्हें 'नाहरबाड़े' (रामगंज) में बंद किया जाने लगा। 1840 ई. में जेल को नाहरबाड़े से हटाकर लूणकरण नाटाणी की हवेली में किया गया व वहाँ कोतवाली बनाई गई। वर्तमान केन्द्रीय कारागृह 1854 ई. में बना था।
2. शिक्षा- वर्तमान शिक्षा प्रणाली मेजर लुडलो द्वारा 1844 ई. में लागू की गई। 1844 ई. में 40 छात्रों को लेकर एक कॉलेज खोला गया जिसकी आगे चलकर 800 तक उपस्थिति हो गई। इसमें शिक्षा का सारा व्यय रामसिंह की तरफ से किया गया। 1845 ई. में एक संस्कृत कॉलेज की भी स्थापना की गई। संस्कृत महाविद्यालय के कारण जयपुर को छोटा काशी कहते हैं क्योंकि यहाँ संस्कृत विद्वान रहते थे। जून, 1867 ई. में सर चार्ल्स ट्रेवेलियन की सलाह पर रामसिंह ने जयपुर में एक स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्थापना की इसमें काष्ठकला, हाथीदाँत, हड्डियों पर कलाकारी, लोहारी पॉटरी, चित्रकला आदि विषय रखे गये। 1861 ई. में एक मेडिकल स्कूल खोला गया और 1868 ई. में इसे बन्द कर दिया गया। 26 मार्च, 1869 ई. को महाराजा ने 'सोशल साइंस कॉन्फरेन्स' संस्था की स्थापना की। ये संस्था सामाजिक रूढ़ियों, कुरीतियों में सुधार का कार्य करती थी। इस संस्था ने सफाई के नए तरीके सुझाएँ, कृषि के नये यंत्र विकसित किये। 1869 ई. में रामसिंह के समय नाट्यकला के विकास के लिये रामप्रकाश थियेटर बनाया गया। 1871 ई. में एक सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना हुई। रामसिंह ने 1857 में रामप्रकाश थियेटर बनवाया जो उत्तरी भारत का प्रथम रंगमंच है। 1870 ई. में लार्ड मेयो राजस्थान आए थे, 1875 ई. में इनकी स्मृति में अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की गई, मेयो कॉलेज में राजा-महाराजाओं के राजकुमार पढ़ते थे। रामसिंह ने संस्कृत की चर्चा हेतु मौज-मन्दिर की स्थापना की।
नोट
द्वितीय काशी बूँदी को भी कहते हैं, सूर्यमल्ल मिश्रण के कारण।
3. अस्पताल- 15 अक्टूबर, 1870 ई. में एक लाख 63 हजार रूपये की लागत से रामसिंह ने मेयो अस्पताल जयपुर में बनवाया इसका उद्घाटन लॉर्ड मेयो ने किया।
4. संचार- रामसिंह के समय जयपुर रेलवे लाईन द्वारा दिल्ली से जुड़ गया। रामसिंह के समय शहर में पक्की सड़कें, पुल व विश्रामघर बनाये गये। रामसिंह के समय डाकसेवा भी प्रारंभ हुई।
5. अकाल सहायता- 1868-69 ई. में राजपूताने में अकाल पड़ा। अकाल के समय रामसिंह ने अनाज की आवाजाही पर चुंगी कर समाप्त कर दिया। किसानों को कर्ज भी दिया गया।
'प्रिन्स ऑफ वेल्स' ने रामसिंह को जी.सी.एस.आई. की उपाधि दी। 1875 ई. में रामसिंह को मल्हार राव गायकवाड़ के मुकदमे की सुनवाई के बने आयोग के 6 सदस्यों में चुना गया। गायकवाड़ पर स्थानीय रेजीडेन्ट फेअरे को जहर देने का आरोप था।
रामसिंह ने जयपुर को दूसरा कलकत्ता बनाने का निर्णय लिया था जयपुर को सजाने-सँवारने में रामसिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
जयपुर का गुलाबी रंग- 1868 ई. में प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड पंचम के जयपुर आगमन पर जयपुर शहर को गैरूआ/गुलाबी रंग से रंगवाया, इस यात्रा का वर्णन स्टेनले रीड ने अपनी पुस्तक "द रॉयल टाउन ऑफ इण्डिया" में किया है।
नोट
गुलाबी नगरी - जयपुर, गुलाब नगरी - पुष्कर (अजमेर) 1875 ई. में लॉर्ड नॉर्थब्रुक भी भी राजस्थान आए थे।
- अल्बर्ट हॉल- 1876 ई. में प्रिंस अल्बर्ट ने जयपुर की यात्रा की थी जिनकी स्मृति में अल्बर्ट हॉल का निर्माण किया गया। अल्बर्ट हॉल का वास्तुकार स्टीवन स्टीवन जैकब था। अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन 1887 ई. में माधोसिंह द्वितीय के समय सर हेडवर्ड ब्रेडफोर्ड ने किया। अल्बर्ट हॉल वह इमारत है जिसमे हिन्दू-इस्लामिक ईसाई शैली का प्रयोग हुआ हैं।
- रामसिंह नाम से जयपुर के ताजियों के साथ एक अलग से ताजिया होता है।
- रामसिंह के शासनकाल में स्वामी दयानंद सरस्वती जी 3 बार (1865 ई. 1866, ई., 1878 ई.) जयपुर आये थे। रामसिंह के समय रानी भटियाणी ने रामनिवास बाग की नींव रखी। रामसिंह ने रामगढ़ बाँध बनवाया। रामसिंह ने जयपुर में राजस्थान का प्रथम चिड़ियाघर खुलवाया।
माधोसिंह द्वितीय (1880-1922)
17 सितम्बर, 1880 ई. रामसिंह की निःसन्तान मृत्यु हो गई, तब ईसरदा शाखा के कायम सिंह को 'महाराजाधिराज सवाई माधोसिंह बहादुर द्वितीय' के नाम से रामसिंह का दत्तक पुत्र जयपुर का शासक बना।
अल्बर्ट हॉल के निर्माण को पूर्ण किया।
नाहरगढ़ दुर्ग में एक जैसे 9 महलों को पूर्ण करवाया। मुबारक महल की स्थापना की ये भी हिन्दू - इस्लामिक - ईसाई शैली से बनाया गया।
माधोसिंह की लंदन यात्रा- महाराजा माधोसिंह एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक समारोह में लंदन गये। हिन्दू रिवाज के अनुसार काले पानी को पार करके विदेशी धरती पर पाँव रखने वाले को हिन्दू जाति से बाहर कर दिया जाता था ऐसा माना जाता था कि विदेश जाने से आदमी का धर्म भ्रष्ट हो जाता है। इस कारण माधोसिंह ने इंग्लैण्ड जाने से पूर्व 'ओलम्पिया' नामक जहाज किराये पर लिया, उसे गंगाजल से धोया। 345 किलोग्राम के चाँदी के पात्रों में गंगाजल भरवाया, हाथ धोने के लिये मिट्टी साथ ली, पूजा के लिये अपने आराध्य गोविन्द देव जी की मूर्ति साथ में ली साथ ही चार माह की खाद्य सामग्री ली। माधोसिंह के साथ 124 हिन्दू अधिकारी और थे। इंग्लैण्ड रहते हुए माधोसिंह ने नित्यकर्म व पूजापाठ जारी रखे। माधोंसिंह मुम्बई से मई 1902 ई. में रवाना हुआ जहाज के ऊपर पंचरंगा झण्डा लगाया। माधोसिंह ने सभी भूमि गोपाल की है ये समझकर देश की भूमि को पार किया। 3 जून को महाराजा लंदन पहुँचे सबसे आगे गोपाल जी की सवारी की। लंदन में महाराजा कैम्पडेन हिल पर स्थित मोरे लॉज में रुके। इग्लैण्ड की धरती पर उतरते ही कॉरपोरेशन के मेयर डोवर ने माधोसिंह का स्वागत किया। राजतिलक समारोह में महाराजा ने भाग लिया। लंदन से 22 अगस्त से 14 सितम्बर, 1902 ई. को महाराजा पुनः जयपुर पहुँचे। माधोसिंह द्वारा बनवाये गये ये 345 किग्रा के चाँदी के पात्र "गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड" में अंकित है, वर्तमान में ये पात्र "सिटी पैलेस" में रखे है।
नोट
भारत से विदेश जाने वाले प्रथम व्यक्ति राजा राममोहन राय माने जाते है।
- छप्पनियाँ अकाल के समय जयपुर का शासक माधोसिंह द्वितीय था। 1911 ई. में महारानी मेरी आगरा से जयपुर आई थी, महारानी मेरी ने जयपुर की प्रजा के लिए 50 लाख रुपये का बकाया लगान माफ किया था।
- महारानी मैरी के नाम पर झोटवाड़ा-खातीपुरा से जाने वाली एक सड़क का नामकरण किया गया। वर्तमान में इसे क्वीन्स रोड के नाम से जाना जाता है।
- 1921 ई. में एडवर्ड अष्टम अपनी ताजपोशी से पूर्व जयपुर आया था।
- 1903 ई. में एडवर्ड सप्तम का बड़ा भाई ड्यूक ऑफ कनोट जयपुर आया था। इसके साथ डचेज भी था।
- जयपुर के सिटी पैलेस में एक दरबार का आयोजन हुआ इसमें ड्यूक ने माधोसिंह को जी. सी. वी. ओ. (ग्रान्ड कमाण्डर द विक्टोरियन ऑर्डर) की उपाधि दी। ये उपाधि इन्हें हिज़ मैजेस्टी किंग ऐम्परर की ओर से प्रदान किया गया।
- 1893 ई. में लार्ड राबर्ट्स जयपुर आया था।
- 1905 ई. में माधोसिंह ने फुलेरा का रोमन कैथोलिक चर्च बनवाया। 1913 ई. में चाँदपोल दरवाजे के बाहर एक प्रोटेस्टेन्ट चर्च बनवाया। महाराजा रामसिंह ने 1868 ई. में घाटगेट पर एक रोमन कैथोलिक चर्च बनवाया था। माधोसिंह ने 1892 ई. में पुष्कर झील की सफाई करवाई थी।
- लखनऊ में राजपूत कॉलेज के लिये 25,000 रुपये दान दिये। विक्टोरियो मेमोरियल को साढ़े तीन लाख रूपये दान दिये।
- माधोसिंह ने बनारस विश्वविद्यालय निर्माण में मदन मोहन मालवीय को 5 लाख रूपये दान दिये।
- माधोसिंह ने अमानीशाह नाले के पास 1883 ई. में पशुओं का मेला शुरु करवाया जो वर्तमान में भी शुरु है।
- माधोसिंह के समय महाराजा कॉलेज में 1880 ई. में बी.ए. की कक्षाएँ, 1900 ई. में एम. ए. की कक्षाएँ प्रारम्भ हुई। माधोसिंह के समय ही महाराजा कॉलेज में बी.एस.सी. के लिए विज्ञान की प्रयोगशाला 1905 ई. में स्थापित की गई।
- माधोसिंह के समय जयपुर में एक जनाना स्थान लेडी हार्डिज के नाम से खोला गया। कर्जन ने इसे भारत के सर्वोत्तम अस्पतालों में से एक बताया।
- माधोसिंह ने 1900 ई. में ट्रान्सवाल युद्ध के लिये 1 लाख रूपये, सीमान्त क्षेत्र में 1888 ई. में 15 लाख रूपये, प्रथम विश्व युद्ध में 1914-1918 ई. चौदह लाख रूपये व माधोसिंह के सरदारों द्वारा 14 लाख 50 हजार रूपये दिए गये।
- माधोसिंह ने नाहरगढ़ में अपनी पासवान रानियों के लिए एक जैसे 9 महल बनवाये। सवाई जयसिंह द्वारा बनवाई गई वेधशालाओं का जीर्णोद्धार करवाया।
- माधोसिंह ने जयपुर में मुबारक महल का निर्माण करवाया। 1904 ई. में माधोसिंह ने जयपुर में डाक टिकिट व पोस्टकार्ड का प्रचलन करवाया।
- 1922 ई. में माधोसिंह की मृत्यु हुई गैटोर में इसकी सफेद संगमरमर की छतरी है जो इसकी पत्नी तँवर रानी ने बनवाई थी।
मानसिंह द्वितीय (1922-1949 ई.)
जयपुर का अंतिम शासक। माधोसिंह के भी कोई सन्तान नहीं थी इसलिए उसने अपने बड़े भाई के पुत्र मोर मुकुटसिंह को गोद लिया, मोर मुकुट सिंह आगे मानसिंह द्वितीय के नाम से जाना गया।
शासक बना तब वह 11 वर्ष का था इस कारण जयपुर का राजकाज रीजेन्सी कौन्सिल चलाती थी। 1931 ई. में राजा मानसिंह को पूर्णतः अधिकार मिल गये।
मानसिंह का विवाह कूच बिहार (प. बंगाल) की राजकुमारी गायत्री देवी से हुआ था। गायत्री देवी लोकसभा में जाने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है।
मानसिंह की शिक्षा मेयो कॉलेज में हुई थी। मानसिंह को सैनिक प्रशिक्षण के लिये 1929 ई. में वूलविच की रॉयल मिलिट्री एकेडमी इग्लैण्ड भेजा गया। 1937 ई. में जब मानसिंह ट्रैनिंग ले रहा था तब इनका चयन जार्ज पंचम ने लाइफ गार्ड्स में किया था। यह सम्मान इससे पूर्व किसी अन्य भारतीय को नहीं मिला था।
एकीकरण के समय मानसिंह को वृहत् राजस्थान संघ का राजप्रमुख बनाया गया। 1956 ई. में राजप्रमुख पद समाप्त हो गया इसके स्थान पर राज्यपाल पद सृजित हो गया। 1962 ई. में मानसिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। 2 अक्टूबर, 1965 ई. को मानसिंह को स्पेन का राजदूत बनाया गया। मानसिंह पोलो के बहुत बड़े खिलाड़ी थे 1933 ई. में मानसिंह अपनी पोलो टीम लेकर इंग्लैण्ड गये वहाँ आठ के आठ खुले टूर्नामेन्ट जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया।
मानसिंह अच्छे विमान चालक थे। मानसिंह ने सांगानेर में हवाई अड्डा बनवाया व 1937 ई. में जयपुर 'लाइंग क्लब' की स्थापना की इसके संरक्षक स्वयं मानसिंह थे। मानसिंह ने क्लब को टाइगर मोथ नाम हवाई जहाज भी भेंट किया।
मानसिंह अपनी सेना के प्रधान सेनापति थे। मानसिंह ने 1925 ई. में पुलिस बल का आधुनिकीकरण किया 1932 ई. में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना हुई। 1933 ई. में पुलिस गाइड नामक पुस्तक तैयार की गई। 1928 ई. में जयपुर में कृषि विभाग भी खोला गया। कृषि सीखने का एक स्कूल भी शुरू हुआ।
1938 ई. में जयपुर में पंचायत कानून के अंतर्गत पंचायतों की स्थापना की गई।
महाराजा कॉलेज में एम. ए., एम.एस.सी. की पढ़ाई होती थी। 1939 ई. में बी. कॉम. की भी पढ़ाई शुरु हुई।
मानसिंह के समय महारांनी गायत्री देवी ने बच्चों के लिये एम. जी. डी. पब्लिक स्कूल खोला, लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिये 'महारानी कॉलेज' खोला।
पावटा (कोटपूतली-बहरोड़) में एक टीचर ट्रैनिंग स्कूल खोला गया। मानसिंह ने 'सवाई मानसिंह अस्पताल' खोला जो एस.एम.एस. हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है।
कच्छवाहा वंश की संक्षिप्त विवरणिका
- संस्थापक- दुल्हेराय (1137 ई.) नरवर के दुल्हेराय ने 1137 ई. में बड़गूजरों को पराजित कर दौसा पर अधिकार किया।
- रामगढ़ में जमवामाता के मन्दिर को बनवाया जमवा माता कच्छवाह की कुल देवी है।
- कोकिलदेव - 1207 ई. कोकिलदेव ने आमेर को राजधानी बनाया।
- पृथ्वीराज - खानवा के युद्ध में राणा साँगा की ओर से लड़ा था। उसने अपने 12 पुत्रों में राज्य बाँटकर 'बारंहकोटड़ी' व्यवस्था की थी।
- राजा भारमल (1547-1573 ई.) - 1556 ई. में दिल्ली में बादशाह अकबर से भेंट की।
- अकबर की अधिनता स्वीकार की व सांभर में जोधा बाई का विवाह किया।
- इस प्रकार आमेर राजपूताने का प्रथम राज्य था जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की तथा वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किये।
- अकबर ने 5 हजार का मनसबदार व 'अमीर-उल-उमरा' की उपाधि दी।
- राजा भगवानदास (1573-1589 ई.)- बादशाह अकबर ने राजा भगवानदास (भगवन्तदास) को' अमीर-उल-उमरा' की उपाधि और 5000 रूपये का मनसब दिया था।
- भगवानदास 1582 से 1589 ई. तक पंजाब का सूबेदार रहा तथा लाहौर में ही उसकी मृत्यु हो गई।
- राजा भगवानदास संत दादू से प्रभावित थे।
- इस हेतु उन्होंने दादू को फतेहपुर सीकरी आमंत्रित कर अकबर से मिलवाया था।
- भगवानदास ने अपनी पुत्री मानबाई का विवाह 1585 ई. में शाहजादे सलीम से किया।
- जहाँगीर (सलीम) का सबसे बड़ा पुत्र खुसरो मानबाई से पैदा हुआ था।
- जहाँगीर ने मानबाई को 'शाहबेगम' और 'सुल्तानन्निसा' की उपाधियाँ दी।
- इसने जहाँगीर की नशे की आदत के कारण 1604 ई. में आत्महत्या कर ली थी।
- राजा मानसिंह (1589-1614 ई.) - वह अकबर के नवरत्नों में से एक था।
- अकबर ने मानसिंह को 'फर्जन्द' (पुत्र) की उपाधि और सात हजार का उच्चतम मनसब दिया।
- प्रमुख सैनिक अभियान - हल्दीघाटी का युद्ध (18 जून, 1576 ई.) का मुख्य सैनापति।
- काबुल अभियान (1581 ई.)
- उड़ीसा की विजय (1592 ई.)
- बिहार की सूबेदारी के दौरान 1592 ई. में मानसिंह ने उड़ीसा को जीतकर मुगल साम्राज्य में मिला लिया।
- सुबेदारी- 1. काबुल (1585-1587 ई.), 2. बिहार (1587-1594 ई.), 3. बंगाल (1594-1606 ई.)
- आमेर के महल बनवाये,
- जगतशिरोमणि मन्दिर बनवाया,
- शिलादेवी का मन्दिर बनवाया,
- राधागोविन्द मन्दिर (वृन्दावन) बनवाया,
- रोहतासगढ़ (बिहार) में दुर्ग व महलों का निर्माण करवाया।
- रामगढ़ का किला- राजा मानसिंह ने 1612 ई. में जयपुर के समीप रामगढ़ के किले का निर्माण करवाया।
- बंगाल में अकबरपुर और बिहार में मानपुर नगर बसाये।
- अकबरपुर राजमहल के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
- मानसिंह के दरबारी विद्वान- मुरारीदास मानप्रकाश
- जगन्नाथ- मानसिंहकीर्तिमुक्तावली
- दलपतराज- पत्र प्रशस्ति
- पवनपश्चिम ।
- राजा मानसिंह के समय में दादूदयाल ने 'वाणी' की रचना की।
- कवि हापा बारहठ मानसिंह का दरबारी कवि था।
- पुण्डरीक विट्ठल राजा मानसिंह के भाई भावगढ़ के माधोसिंह का दरबारी था।
- इसने रागमंजरी, रागमाला, रागचन्द्रोदय आदि संगीत ग्रन्थों की रचना की।
- मिर्जा राजा जयसिंह (1621-1667 ई.) - जयसिंह ने तीन बादशाहों- जहाँगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब के अधीन मुगल राज्य की सेवा की।
- 'मिर्जा राजा' की उपाधि शाहजहाँ ने दी।
- पुरन्दर की सन्धि (11 जून, 1665 ई.) में विशेष भुमिका- जयगढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया
- जयसिंहपुरा- जयसिंह ने औरंगाबाद में जयसिंहपुरा नगर बसाया। बिहारी,
- रामकवि (जयसिंहचरित्र),
- कुलपति मिश्र मिर्जा राजा के दरबार में थे।
- सवाई जयसिंह (1700-1743 ई.) औरंगजेब ने 'सवाई' की उपाधि दी। सवाई जयसिंह ने सात मुगल बादशाहों की सेवा की
- 1708 ई. में देबारी समझौता हुआ।
- मोहम्मदशाह ने 'राजराजेश्वर श्री राजाधिराज सवाई' की उपाधि दी।
- हुरड़ा सम्मेलन का आयोजन करवाया
- 'जयसिंहकारिका' नामक ज्योतिष ग्रन्थ की रचना की।
- जयसिंह ने 1725 ई. में नक्षत्रों की शुद्ध सारणी तैयार करवाई और उसका नाम तात्कालीन बादशाह के नाम पर 'जीजमोहम्मदशाही' रखा।
- पुण्डरीक रत्नाकर'- जयसिंह कल्पद्रुम' की रचना की।
- जगन्नाथ- 'सिद्धान्त कौस्तुभ' और 'सम्राटसिद्धान्त' इसकी रचनाएँ हैं।
- जगन्नाथ ने ही युक्लिड की रेखा गणित का संस्कृत में अनुवाद किया था।
- केवलराम- ज्योतिषी केवलराम ने फ्रेंच ग्रन्थ 'लागोरिथम' का 'विभाग सारणी' नाम से संस्कृत में अनुवाद किया।
- नयन मुखोपाध्याय ने अरबी ग्रन्थ ऊकर का संस्कृत में अनुवाद किया।
- पाँच वैधशालाओं (जन्तर-मन्तर) का निर्माण करवाया
- जयपुर (18 नवम्बर, 1727 ई.) बसाया
- नाहरगढ़ दुर्ग (1734 ई.) बनवाया
- गोविन्ददेवजी मन्दिर (जयपुर) बनवाया
- चन्द्रमहल - सिटी पैलेस में स्थित 7 मंजिले चन्द्रमहल का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया था।
- जलमन्दिर (जयपुर) बनवाया
- जयबाण तोप (रणबंका तोप) बनवायी
- अश्वमेध यज्ञ (1734 ई.) सवाई जयसिंह भारत का अन्तिम हिन्दू शासक था जिसने अश्वमेध यज्ञ किया।
- इस यज्ञ का प्रधान पुरोहित पुण्डरीक रत्नाकर था।
- ईश्वरसिंह (1743-1750 ई.) ईश्वरसिंह व माधोसिंह के मध्य राजमहल युद्ध (1747 ई.) व बगरू का युद्ध (1748 ई.) हुआ।
- ईसरलाट का निर्माण करवाया।
- सवाई माधोसिंह प्रथम (1750-1768 ई.)
- कांकोड़ का युद्ध (1759 ई.) मल्हार राव होल्कर की सेना और माधोसिंह के मध्य 1759 ई. में कांकोड़ (टोंक) का युद्ध हुआ जिसमें मराठा सेना पराजित हुई।
- भटवाड़ा का युद्ध (1761 ई.) जालिमसिंह ने 2 दिसम्बर, 1761 ई. को भटवाड़ा के युद्ध में माधोसिंह की सेना को पराजित कर दिया।
- मावंडा का युद्ध (दिसम्बर, 1767 ई.) इस युद्ध में माधोसिंह ने भरतपुर के जाट राजा जवाहरसिंह को पराजित किया।
- सवाई माधोपुर (1763 ई.) बसाया, जयपुर में मोती डूंगरी के महल। नाहरगढ़ में एक समान नौ महलों का निर्माण करवाया था।
- सवाई प्रतापसिंह (1778-1803 ई.)
- तुंगा का युद्ध (जुलाई, 1787 ई.)
- पाटन का युद्ध (जून, 1790 ई.)
- मालपुरा का युद्ध (1800 ई.)
- हवामहल (1799 ई.) बनवाया
- 'ब्रजनिधि' इनकी उपाधि थी।
- 'प्रतापबाईसी' व 'गंधर्व बाईसी' इनके दरबार में थी।
- 'गुणीजनखाना' का निर्माण प्रतापसिंह ने विद्वानों के ठहरने के लिए करवाया था।
- सवाई जगतसिंह (1803-1818 ई.)
- राजकुमारी कृष्णाकुमारी से विवाह हुआ।
- इनको बदनाम राजा भी कहा जाता है।
- 1818 ई. को अंग्रेजों से अधीनस्थ सन्धि की।
- सवाई रामसिंह द्वितीय (1835-1880 ई.)
- जयपुर राज्य में समाधि प्रथा (1844 ई.)
- कन्या वध (1844 ई.)
- सती प्रथा (1845 ई.)
- मानव व्यापार (1847 ई.) रोक लगाई।
- 'सितार-ए-हिन्द ' की उपाधि।
- अल्बर्ट हॉल का शिलान्यास प्रिंस अल्बर्ट ने जयपुर यात्रा के दौरान 6 फरवरी, 1876 ई. को किया था।
- इसका उद्घाटन 21 फरवरी, 1887 ई. को तत्कालीन भारतीय गवर्नर जनरल के एजेन्ट सर एडवर्ड ब्रेडफोर्ड ने किया।
- जयपुर में हुनरी मदरसा की स्थापना की, जिसका 1886 ई. में नाम बदलकर 'राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट' कर दिया गया।
- रामनिवास बाग, महाराजा कॉलेज और संस्कृत कॉलेज का निर्माण करवाया।
- सवाई माधोसिंह द्वितीय (1880-1922 ई.) इन्हें बब्बर शेर कहते हैं। मुबारक महल बनवाया, चांदी के दो पात्र बनवाये, क्वीन्स रोड बनवायी।
- सवाई मानसिंह द्वितीय (1922-1949 ई.) - सवाई मानसिंह द्वितीय के प्रधानमंत्री मिर्जा इस्माइल को आधुनिक जयपुर का निर्माता माना जाता है।
- 'जेन्टलमेन एग्रीमेंट' हुआ।
महत्त्वपूर्ण तथ्य
- बुद्धिविलास ग्रन्थ जयपुर की स्थापना एवं शहर की नगर निर्माण योजना की जानकारी देता है।
- जयपुर शहर का वास्तुकार एवं नगरनियोजक विद्याधर भट्टाचार्य था।
- महाराजा प्रताप सिंह (जयपुर) के दरबार में 22 कवि, 22 ज्योतिषि, 22 संगीतज्ञ एवं 22 विषय विशेषज्ञ के रूप में 'गन्धर्व बाइसी' विद्यमान थी।
- राजा मानसिंह, कोका अजीज को अकबर के समय 7000 की मनसबदारी प्रदान की गयी थी।
- जयपुर शहर को गुलाबी रंग से शासक रामसिंह द्वितीय ने रंगवाया।
- राजा मानसिंह आमेर में मीनाकारी कला को प्रारम्भ करने के लिए पाँच कारीगर लाहौर से लाये।
- 'हुरड़ा सम्मेलन' का उद्देश्य मराठों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकना था।
- जयपुर का निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा कराया गया।
- आमेर के शासक मिर्जा राजा जयसिंह ने तीन मुगल बादशाहों की सेवा की।
- दिल्ली, मथुरा, उज्जैन स्थान पर सवाई जयसिंह द्वारा वैधशाला बनवाई गई।
- जयपुर के शासक सवाई प्रतापसिंह कविताओं में अपना उपनाम ब्रजनिधि लिखते थे।
- आमेर के राजा भारमल ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर के साथ किया था।

Post a Comment